फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   weather update maximum temperature in agra crosses 44 degree

Agra Weather: भट्ठी की तरह से तप रही ताजनगरी, पारा पहुंचा 44.8 डिग्री

Tue, 07 Jun 2022 12:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Jun 2022 12:49 AM IST
सार

ताजनगरी में गर्मी से फिलहाल राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। दिन में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक इस पूरे सप्ताह लू के थपेड़े परेशान करते रहेंगे। तीन दिन तक पारा 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
 

विज्ञापन
weather update maximum temperature in agra crosses 44 degree
ताजमहल परिसर में धूप से बचने का प्रयास करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

ताजनगरी सोमवार को पूरे दिन भट्ठी की तरह से तपती रही। अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आगरा सूबे में तीसरा सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। पहले स्थान पर बांदा और दूसरे स्थान पर प्रयागराज रहा। दिन में पारा सामान्य से दो डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री ज्यादा 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

सोमवार को सुबह से ही धूप चुभती हुई महसूस होने लगी। दोपहर में लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी के कारण दोपहर में त्वचा झुलसती महसूस हुई। शाम को सूर्यास्त के बाद भी लू के कारण तपिश बनी रही। गर्म हवा के कारण लोग रात को भी परेशान रहे। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। इस पूरे सप्ताह लू के थपेड़े परेशान करते रहेंगे। तीन दिन तक पारा 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

विज्ञापन

 

शहर अधिकतम  न्यूनतम
बांदा  46.8 29.3
प्रयागराज  45.7 28.2
आगरा  44.8  27.5
झांसी  44.6  30.0
अलीगढ़   44.0 28.6

रविवार के 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान  
रविवार को आगरा में दिन में तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार रहने के आसार हैं। साथ ही लू का अलर्ट जारी किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed