फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Update heavy rain in Kasganj

Weather Update: कासगंज में बारिश के बाद मौसम हुआ खुशगवार, गर्मी से मिली राहत

Fri, 28 Aug 2020 04:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Aug 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Weather Update heavy rain in Kasganj
कासगंज में बारिश - फोटो : अमर उजाला

कासगंज जिले में शुक्रवार की सुबह हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम भी सुहावना हो गया, लेकिन सड़कों पर जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। बारिश के बाद तापमान में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहा। दिन भर बादल छाए रहे।

विज्ञापन

 
गुरुवार को लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। जब रात को बादल छाए तो लगा रहा था कि बारिश होगी, लेकिन रात बिन बारिश के गुजर गई। सुबह आसमान में काले बादल छा गए। पहले हल्की बूंदाबांदी हुई, फिर झमाझम बारिश हुई। बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। तापमान कम हो गया। 
विज्ञापन


उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल गई। झमाझम हुई बारिश से नगर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। लवकुशनगर, गली जाटवान, चंदननगर, पालनगर सहित अन्य बस्तियों में लोगों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ा। काफी देर के बाद सड़कों पर भरा हुआ पानी बाहर निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से किसान भी हुए खुश

शुक्रवार को हुई बारिश से किसानों को भी राहत मिली है। धान सहित अन्य फसलों में पानी की आवश्यकता थी। बारिश से सूख रही फसलों को सिंचाई मिली। दतलाना के किसान हरिओम ने बताया कि धान की फसल पानी की जरूरत थी। इस बारिश से कुछ राहत मिलेगी। अभी और थोड़ी बारिश हो जाए तो कई दिनों तक फसलों में पानी की आवश्यकता नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed