फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Update agra is the fourth hottest city in up 

गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड: प्रदेश में चौथा गर्म शहर रहा आगरा, 'लू' के बाद अगले 24 घंटे में हो सकता है मौसम में बड़ा बदलाव 

Sat, 30 Apr 2022 09:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Apr 2022 09:29 PM IST
सार

आगरा में 44.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे में  मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है। 'लू' के बाद अब धूल भरी हवाओं के चलने के आसार हैं।

विज्ञापन
Weather Update agra is the fourth hottest city in up 
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में लू के थपेड़ों ने लोगों को शनिवार को बेहाल कर दिया। तेज गर्मी और लू के कारण आगरा प्रदेश में चौथा गर्म शहर रहा। प्रदेश में बांदा 47.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म शहर रहा, जबकि आगरा में पारा 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को लू का प्रकोप बरकरार रहने और सोमवार को आंधी की आशंका जताई है।
विज्ञापन


ताजनगरी में शनिवार को तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। दिन में पारा 44.7 डिग्री पर रहा। रात में तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर 26.9 डिग्री पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव के आसार हैं। रविवार को लू के थपेड़े बने रहेंगे, पर सोमवार और मंगलवार को तेज धूल भरी हवाओं के चलने के आसार हैं। दो और तीन मई को तापमान में कमी भी हो सकती है। 
विज्ञापन

अप्रैल में केवल एक दिन पारा 40 से नीचे

दहकते रहे अप्रैल के महीने में केवल एक दिन ही ऐसा रहा, जब पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा। पूरे माह तापमान 40 डिग्री से 45 डिग्री के बीच बना रहा। पूरे महीने में केवल 21 अप्रैल को तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे गर्म दिन 28 अप्रैल बृहस्पतिवार रहा, जब पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर    तापमान
बांदा    47.2 डिग्री
प्रयागराज    46.1 डिग्री
झांसी    45.2 डिग्री
आगरा    44.7 डिग्री
हमीरपुर    43.2 डिग्री
 

2 मई तक लू का रेड अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले चार दिनों तक लू का रेड अलर्ट रहेगा। 30 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में आंधी के आसार हैं, लेकिन दोपहर में तेज धूप और लू परेशान करेगी। दो मई तक लू के थपेड़े बरकरार रहेंगे। इस दौरान ताजनगरी में तापमान 45 से 46 डिग्री के बीच बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed