फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Today scorching heat in Agra tourists unconscious in the Taj mercury reached 44.9 degrees

Weather Today: आगरा में भीषण गर्मी ने किया बेहाल, ताज में पर्यटक हुई बेसुध, पारा पहुंचा 44.9 डिग्री 

Wed, 08 Jun 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Jun 2022 12:02 AM IST
सार

भीषण गर्मी के कारण ताजमहल का दीदार करने आई महिला पर्यटक बेसुध हो गई। उसे तत्काल ही व्हीलचेयर से एएसआई कार्यालय लाया गया, जहां उसे प्राथमिक चिकित्सा दिया गया।  

विज्ञापन
Weather Today scorching heat in Agra tourists unconscious in the Taj mercury reached 44.9 degrees
ताजमहल पर भीषण गर्मी में बेसुध हुई महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में मंगलवार को भी गर्मी का सितम जारी रहा। ताजमहल में गर्मी के कारण महाराष्ट्र की एक महिला पर्यटक बेसुध हो गईं, जिसे व्हीलचेयर से एएसआई कार्यालय लाया गया। पानी और प्राथमिक चिकित्सा के बाद वह अपने साथ आए पर्यटकों के साथ चली गईं।

विज्ञापन


प्रदेश में आगरा चौथा सबसे गर्म शहर रहा। यहां दिन में तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा तो रात में पारा 30 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। तेज धूप और लू के थपेड़ों के कारण दोपहर में निकले लोगों को त्वचा झुलसती महसूस हुई। शाम को हवा काफी गर्म रही।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक तापमान 45 डिग्री के आसपास ही रहेगा। दिन के साथ रात में भी पारा सामान्य से तीन से चार डिग्री तक ऊपर दर्ज किया जा सकता है। लू के थपेड़ों से फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शहर   अधिकतम  न्यूनतम
बांदा   46.6    30.4
प्रयागराज   45.3   28.6
झांसी   45.0  30.2
आगरा    44.9  30.0
हमीरपुर    44.2   29.2

सुबह से ही छूटने लगा पसीना 

मंगलवार को भी सुबह सात बजे से गर्मी के कारण पसीने छूटने लगे। तेज धूप खिल गई। दोपहर को तेज धूप बेहाल कर सकती है। ऐसे अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। इस पूरे सप्ताह लू के थपेड़े परेशान करते रहेंगे। तीन दिन तक पारा 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed