{"_id":"5db87a018ebc3e012f2829b6","slug":"weather-report-farmer-cloud-mainpuri-news-agr412794593","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान में छाए बादल, किसानों की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में छाए बादल, किसानों की चिंता बढ़ी
विज्ञापन
मंगलवार को आकाश में छाए बादल
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मौसम के बदले तेवर और बादलों के छाने से किसानों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं किसान खेतों में खड़ी धान की फसल को समेटने में लगे हैं। उन्हें डर सता रहा है कि यदि बारिश हुई तो धान में जो कुछ उम्मीद बची है, वह भी बरबाद हो जाएगी।
इस बार जिले में लगभग 1.40 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की फसल की गई थी। वर्तमान में फसल की कटाई चल रही है। दो दिनों से छाए बादलों को देखकर किसान परेशान हैं। जिले में केवल 50 प्रतिशत धान की कटाई ही हो सकी है। ऐसे में आधी फसल अभी खेत में ही खड़ी है।
अगर बारिश हुई तो इस फसल को भारी नुकसान होगा। इतना ही नहीं मंडी में भी कीमत गिर जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो किसानों के लिए लागत निकालना भी मुश्किल होगा। धान की फसल इस बार किसानों के लिए कुछ खास नहीं रही। पहले भी एक बार बारिश के कारण धान की फसल में नुकसान हुआ था। वहीं, अब मंडी में उन्हें कम कीमत पर ही धान बेचना पड़ रहा है। ऐसे में वे पहले से ही परेशान हैं। अब अगर बारिश हुई तो उन्हें और नुकसान उठाना पड़ेगा।