{"_id":"6012f4958ebc3e54511731fa","slug":"weather-of-manipuri-mainpuri-news-agr4783010156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में दिन भर नहीं निकली धूप, सर्दी ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में दिन भर नहीं निकली धूप, सर्दी ने किया बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बृहस्पतिवार को तापमान और नीचे चला गया। दिन में आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप नहीं निकली। इससे दिन में भी सर्दी का सितम जारी रहा। शाम को भी मौसम अधिक सर्द रहा।
लोगों को उम्मीद थी कि जनवरी के आखिरी सप्ताह में सर्दी से राहत मिल जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बृहस्पतिवार सुबह तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 18 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापामन भी एक पायदान गिरकर छह डिग्री सेल्सियस रहा।
सुबह कोहरा छाया रहा। दिन में भी सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। आसमान में बादल छाए रहने से दिन में धूप भी नहीं निकली। इससे मौसम और भी सर्द हो गया। दिन भर सर्दी से परेशान लोगों को शाम को भी सर्दी ने खूब सताया। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार माह के आखिरी दिनों में सर्दी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। इससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है।