फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather News today sunday Rain In Agra etah firozabad

Weather News: झमाझम बारिश से तरबतर हुईं सड़कें, गर्मी से राहत

Sun, 07 Aug 2022 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Aug 2022 10:15 AM IST
सार

आगरा में जुलाई माह में 214.9 मिमी बारिश का औसत है, जबकि इससे ज्यादा 286 मिमी बारिश हो चुकी है।

विज्ञापन
Weather News today sunday Rain In Agra etah firozabad
झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में रविवार सुबह हुई झमाझम बारिश से शहर की सड़कें तरबतर हो गईं। पिछले तीन दिन से आसमान में छाए बादल बरसे तो लोगों  को गर्मी से राहत मिल गई। हालांकि शनिवार सुबह काली घटाएं घिरने से बारिश की आस जगी, लेकिन बादल बरसे नहीं। अधिकतम तापमान में गिरावट आई लेकिन उमस बढ़ी हुई रही। 

विज्ञापन


रविवार को तीन घंटे तक हुई बारिश से शहर की कई बस्तियां लबालब हो गईं। कॉलोनियों में भी दो से तीन फुट तक पानी भर गया। कई जगह घरों और दुकानों में पानी घुस गया। जलभराव के कारण बिजलीघर, फतेहाबाद रोड, बोदला रोड पर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। 
विज्ञापन


शहर में बारिश से होने वाले जलभराव से लोगों को मुक्ति नहीं मिल सकी है। रविवार को सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई बारिश दोपहर 12 बजे तक चलती रही। इससे लोहामंडी, बेसन की बस्ती, तोता का ताल, पश्चिमपुरी, अलबतिया रोड पर दो से तीन फुट तक पानी भर गया। बिजलीघर रेलवे पुल के नीचे पानी भर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घरों और दुकानों में भरा पानी

रोशन मोहल्ला, काजीपाड़ा जैसे निचले इलाकों में घरों व दुकानों तक पानी भर गया। पक्की सराय, मुगल पुलिया, नुनिहाई, कमला नगर में ब्रज धाम कॉलोनी में भी जलभराव से लोगों को जूझना पड़ा। सेंट जोंस चौराहे पर भी पानी की निकासी नहीं होने का कारण वाहन फंसे रहे।

जुलाई माह में औसत से ज्यादा हो चुकी बारिश

विभाग के जारी आंकड़ों के मुताबिक आगरा में जुलाई माह में 214.9 मिमी बारिश का औसत है, जबकि इससे ज्यादा 286 मिमी बारिश हो चुकी है। मानसून की दस्तक के साथ ही आगरा में बारिश बेहतर रही। लगातार तीन दिन बारिश हुई, जिसमें बुधवार को 26.5 मिमी, बृहस्पतिवार को 55.4 मिमी और शुक्रवार को 19.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed