{"_id":"5e10d94a8ebc3e8791705d7c","slug":"weather-mainpuri-news-agr4231417167","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने फिर ली करवट, दिन भर छाया रहा कोहरा, धूप को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने फिर ली करवट, दिन भर छाया रहा कोहरा, धूप को तरसे लोग
विज्ञापन
04एमएनपी-08-घने कोहरे में लाइट जलाकर चलते वाहन
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। सर्दी से राहत के बाद शनिवार को फिर मौसम लोगों के लिए आफत बन गया। दिन भर जहां कोहरा छाया रहा तो वहीं गलन के चलते सर्दी से लोगों को अधिक परेशानी हुई। शाम को भी सर्दी से राहत नहीं मिल सकी।
जनवरी की शुरुआत से ही मौसम साफ हो गया था। लगातार तीन दिनों तक दिन में धूप खिलने के चलते न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्स्यिस पर पहुंच गया था, लेकिन शनिवार को मौसम के तेवर बदल गए। सुबह से ही आसमान में कोहरा छाया रहा, दिन में भी धूप के दर्शन तक नहीं हो सके। इससे न्यूनतम तापमान तीन डिग्री गिरावट के साथ आठ डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही सर्द हवाओं ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन भी चली हवाओं के चलते लोगों को गलन का अहसास हुआ। दिन भर लोग सर्दी से राहत पानी के लिए नाकाम कोशिश करते रहे।
आसमान में छाए बादल
मौसम के चलते जहां दिन भर कोहरा छाया रहा तो वहीं आसमान में छाए बादलों ने भी चिंता बढ़ा दी है। बारिश की आशंका के चलते किसानों की नींद उड़ी रही। दिन भर किसान आलू की खोदाई करने में जुटे रहे। क्योंकि बारिश के बाद पूरी तरह से आलू की खोदाई का काम रुक जाएगा।
विज्ञापन
स्कूलों में ठिठुरते रहे बच्चे
शनिवार को मौसम में आए परिवर्तन से बच्चे भी परेशान नजर आए। सर्दी में सुबह ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे तो वहीं दिन में भी उन्हें सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। लंबी छुट्टी के बाद शुक्रवार से ही स्कूल खुले हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा अभी छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है।