{"_id":"6141e28c8ebc3e5a6743a46c","slug":"weather-is-pleasant-due-to-rain-accompanied-by-strong-wind-mainpuri-news-agr5076693185","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा के साथ हुई बारिश से सुहावना हुआ मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा के साथ हुई बारिश से सुहावना हुआ मौसम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मौसम की करवट के चलते गर्मी से लोगों को राहत मिल गई। बुधवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने से गर्मी का अहसास नहीं हुआ है। मौसम में राहत मिली तो लोगों के चेहरे खिले नजर आए।
सितंबर का एक पखवाड़ा बीतने के बाद अब गर्मी से राहत मिलना शुरू हो गई है। मंगलवार शाम से ही मौसम ठंडा होने के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल गई थी। बुधवार को सुबह राहत बरकरार रही। तेज ठंडी हवाएं दिन भर चलती रहीं। वहीं आसमान में बादल छाए रहने के चलते मौसम भी ठंडा रहा। इससे लोगों को गर्मी से राहत रही। दोपहर बाद अचानक फिर मौसम बदला तो बारिश शुरू हो गई। पहले से ही ठंडे मौसम में बारिश के चलते और ठंडक बढ़ गई। इसके चलते दिन में अधिकतम तापमान जहां 29 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम बेहतर हुआ तो लोगों के चेहरे भी खिल उठे। शाम को लोग बाजार में खरीदारी करने निकले तो वहीं कुछ लोग सैर पर भी निकले। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दो दिनों तक ये राहत बनी रहेगी।