{"_id":"6655312481488bf3e801a005","slug":"weather-in-up-temperature-goes-47-8-in-agra-2024-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather in UP: तपी धरती, झुलसा बदन...आगरा में 26 साल में दूसरा सबसे गर्म दिन; पारा 47.8 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather in UP: तपी धरती, झुलसा बदन...आगरा में 26 साल में दूसरा सबसे गर्म दिन; पारा 47.8 पहुंचा
Tue, 28 May 2024 11:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
ममता त्रिपाठी, आगरा
ममता त्रिपाठी, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 28 May 2024 11:31 AM IST
सार
आगरा में एक ही साल में पांच बार गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ा है। आगरा प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां का पारा 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आग बरसाता सूरज, भट्ठी की तरह तपती धरती और लू के थपेड़े। मई माह के आखिरी सप्ताह के पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी। पिछले 26 सालों में सोमवार दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। हालत ये थे कि सुबह 8 बजे ही सूरज की किरणों की तपिश ने मार्निंग वॉक करने वालों को बेचैन कर दिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार दिन व रात के तापमान में वृद्धि को देखते हुए अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
गर्मी ने इस साल एक ही महीने में पांच बार गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ा। हालांकि अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूटने में अभी 1 डिग्री सेल्सियस की कमी है लेकिन दूसरे, तीसरे, चौथे और छठवें और सातवें सबसे गर्म दिनों में मई 2024 का नाम जुड़ गया है। सुबह 8 बजे ही तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था। सुबह 9 बजे तापमान 39, 10 बजे 41, 11 बजे 43, 12 बजे 44, 1 बजे 45 और दोपहर 2 बजे 47 डिग्री के अधिकतम स्तर पर पहुंचा। पारे का यह अधिकतम स्तर 5 बजे के बाद पारा 1-1 डिग्री कर नीचे आना शुरू हो गया।

इस साल पांच बार टूटा गर्मी का रिकॉर्ड
तारीख तापमान
1- 27 मई 1998 48.6
2- 27 मई 2024 47.8
3- 20 मई 2024 47.7
4- 18 मई 2024 46.9
5- 26 मई 2020 46.7
6- 21 मई 2024 46.6
7- 19 मई 2024 46.5
8- 30 मई 2019 46.3
विज्ञापन
ये हैं गर्मी में शीर्ष पर रहे पांच शहर
शहर तापमानझांसी 48.1
आगरा 47.8
कानपुर एयरफोर्स 47.6
मथुरा 47
हमीरपुर 46.2