{"_id":"5a3a37fb4f1c1bcf6d8b52ac","slug":"weather-in-agra-during-december","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बादलों ने बदला ताजनगरी का मौसम, दो दिन और बढ़ेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों ने बदला ताजनगरी का मौसम, दो दिन और बढ़ेगी ठंड
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 20 Dec 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
ठंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन से शीतलहर के बीच चटकीली गुनगुनी धूप सेंक रहे लोगों को मौसम ने झटका दे दिया। मंगलवार दोपहर में बादलों ने मौसम बदल दिया। बादलों की लुकाछिपी और शाम को बादल गहराने से तापमान में कमी आई।
बुधवा को शीतलहर के साथ ठिठुरन भी बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में सुबह कोहरा छाए रहने और तापमान में कमी के आसार जताए हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की दस्तक के बाद पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो रही है। मैदानी इलाके शीतलहर की चपेट में है।
ताजनगरी में इस सप्ताह मौसम में उतार- चढ़ाव रहा है। धूप खिली तो शीतलहर ने परेशान किया, लेकिन मंगलवार को दोपहर तक धूप खिली रही तो लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर बाद बादल छाए तो ठिठुरन बढ़ गई। अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में सुबह कोहरा छाया रह सकता है। वहीं दोपहर में बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी। तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट के आसार हैं। ठिठुरन और बढ़ सकती है।

ऐसे बदला है मौसम का मिजाज
ठंड
- फोटो : अमर उजाला
दिन अधिकतम न्यूनतम
19 दिसंबर 24.8 9.4
18 दिसंबर 25.6 7
17 दिसंबर 24 5.8
16 दिसंबर 21.2 8.5
19 दिसंबर 24.8 9.4
18 दिसंबर 25.6 7
17 दिसंबर 24 5.8
16 दिसंबर 21.2 8.5