{"_id":"6136ecaa7de4bf00950f3d44","slug":"weather-forecast-update-today-in-agra-news-agra-records-38-percent-less-rainfall-in-monsoon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: आगरा में सावन बीता सूखा, भादों में भी रूठे बादल, 38 फीसदी कम हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: आगरा में सावन बीता सूखा, भादों में भी रूठे बादल, 38 फीसदी कम हुई बारिश
Tue, 07 Sep 2021 10:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:08 AM IST
सार
आगरा के पड़ोसी जिलों में केवल एटा ऐसा शहर रहा, जहां सामान्य से 31 फीसदी बारिश ज्यादा हुई। फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, कासगंज, अलीगढ़ समेत सभी शहरों में बारिश सामान्य से कम रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
बारिश के दौरान ताजमहल में छाता लगाकर घूमते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून के बादल इस बार आगरा, मथुरा और मैनपुरी से रूठे हुए हैं। सावन के महीने में बारिश का इंतजार रहा तो भादों में भी बादलों की लुकाछिपी जारी है। बादलों के रूठ जाने का असर है कि ताजनगरी में सामान्य से 38 फीसदी बारिश कम हुई है। यानी एक तिहाई बारिश आगरा में कम है। यही हाल पड़ोसी जिलों मैनपुरी, फिरोजाबाद और मथुरा का है। एटा में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है, जबकि कासगंज में भी बारिश ठीक हुई है।
विज्ञापन
सूबे में 48 जिलों में इस बार सावन और भादों के महीने में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। नोएडा, हापुड़, ज्योतिबा फुले नगर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, चंदौली, फर्रूखाबाद, कानपुर देहात, उन्नाव में बारिश सामान्य से आधी यानी 50 फीसदी ही हो पाई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों से मानसून के बादल रूठे हुए रहे हैं। भादों के महीने में भी बादल बरस नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
सिर्फ एटा में ज्यादा बारिश हुई
आगरा के पड़ोसी जिलों में केवल एटा ऐसा शहर रहा, जहां सामान्य से 31 फीसदी बारिश ज्यादा हुई। फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, कासगंज, अलीगढ़ समेत सभी शहरों में बारिश सामान्य से कम रिकार्ड की गई। सावन और भादों के महीनों में कम बारिश का असर भूगर्भ जलस्तर पर पड़ने से किसानों और सबमर्सिबल पंप पर पानी की आपूर्ति के लिए निर्भर लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ एके मिश्रा के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस बार बारिश कम हुई है। नोएडा गाजियाबाद से लेकर पश्चिमी यूपी के शहरों में सामान्य से कम बारिश हुई है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश हुई है। इस माह मानसून की सक्रियता बनी हुई है। इस सप्ताह कमी दूर हो सकती है।
शहर बारिश सामान्य कमी
आगरा 320 513 -38 %
मैनपुरी 385 563 -32 %
मथुरा 355 475 -25 %
फिरोजाबाद 391 528 -26 %
कासगंज 487 586 -17 %
शहर बारिश सामान्य कमी
आगरा 320 513 -38 %
मैनपुरी 385 563 -32 %
मथुरा 355 475 -25 %
फिरोजाबाद 391 528 -26 %
कासगंज 487 586 -17 %