फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Forecast Of October For Next three Days Agra News in Hindi

मौसमः चौकाने वाला है मानसून का मिजाज, जानिए आने वाले तीन दिनों का हाल

Sat, 05 Oct 2019 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 05 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Of October For Next three Days Agra News in Hindi
बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गुरुवार शुक्रवार आधी रात में आंधी बारिश शुरू हो गई। अक्तूबर में मौसम का यह मिजाज चौंकाना वाला रहा। रात में 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और रिमझिम बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


5.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। रात की बारिश के बाद सुबह मौसम एकदम अलग रहा। पूरे दिन धूप खिली रही, हालांकि तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे ही रहा। 

मानसून तय समय से 15 दिन तक आगे है। मानसून की विदाई बीते सालों में अक्टूबर से पहले ही हो जाती थी, लेकिन इस बार यह दस अक्टूबर से पहले मुमकिन नहीं है। सितंबर में लगातार दस दिनों तक बादल और सामान्य से 80 फीसदी तक बारिश हो चुकी है। 
विज्ञापन

अक्टूबर का आगाज भी बारिश के साथ ही हुआ। रात में बारिश के दौरान तेज हवाएं चलीं तो टोरंट पावर ने एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी। 

शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 32.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। 
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान सामान्य ही रहेगा। बारिश के आसार नहीं होंगे, लेकिन बादलों की लुकाछिपी कुछ समय तक रह सकती है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed