फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Forecast Mathura Policeman Save Lifes Of People

बारिश के पानी में जेनर्म बस फंसी, यात्रियों को फायर ब्रिगेडकर्मियों ने बाहर निकाला

Wed, 19 Aug 2020 06:13 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 19 Aug 2020 06:13 PM IST
सार

रात करीब तीन-चार घंटे तक लगातार चली बारिश में सवारियों को लेकर आ रही जेनर्म की बस नये बस स्टैंड के समीप रेलवे ओवर
ब्रिज के नीचे फंस गईं।

विज्ञापन
Weather Forecast Mathura Policeman Save Lifes Of People
बारिश के पानी में फंसी जेनर्म बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में बीते मंगलवार रात हुई तेज बारिश से नये बस स्टैंड के निकट रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे हुए जलभराव में जेनर्म की बस फंस गई। उसमें बैठीं करीब 15 सवारी फंस गईं। किसी प्रकार से फायरकर्मियों को इसकी सूचना मिली। फायरकर्मियों ने बस को बाहर निकाला।
विज्ञापन


रात करीब तीन-चार घंटे तक लगातार चली बारिश में सवारियों को लेकर आ रही जेनर्म की बस नये बस स्टैंड के समीप रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे फंस गईं। उस समय बस में 15 यात्री बैठे थे। कुछ देर में ही बस में पानी भर गया और पानी यात्रियों की सीट तक पहुंच गया। जिससे यात्री परेशान हो गए और बचाव के लिए चीखने चिल्लाने लगे। करीब आधा घंटे तक कोई नहीं आया।
विज्ञापन


काफी कोशिशों के बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेडकर्मियों के पास पहुंची। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेडकर्मी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य प्रारम्भ कर दिया। करीब एक घंटे में उनके द्वारा बस में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसओ संजय जायसवाल ने  बताया कि हमने बारिश के पानी में फंसे लोगों को निकाला गया। इस राहत कार्य में कुल आठ फायरकर्मियों का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed