फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather forecast for seven days rain thunderstrom may hits agra up

रेतीली हवाओं के साथ बारिश के लिए हो जाएं सचेत, भारी होंगे आने वाले तीन दिन

Sat, 15 Jun 2019 01:16 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 15 Jun 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
Weather forecast for seven days rain thunderstrom may hits agra up
weather - फोटो : amar ujala
मौसम विभाग की जानकारी के बाद जिला प्रशासन ने 18 जून तक आंधी और तूफान को लेकर जिले में अलर्ट जारी किया है। आम लोगों को जहां सावधानी बरतने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं वहीं, तहसील स्तर पर लेखपालों के माध्यम से इनके प्रचार-प्रसार की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र के अनुसार, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, मौसम केंद्र ने 18 जून तक रेतीली हवाओं के साथ-साथ बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। 
विज्ञापन


आंधी-तूफान के साथ अंधड़ भी आ सकता है। इसको देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आंधी-तूफान के समय वाहन न चलाने की सलाह दी है। पेड़, बिजली के खंभे, होर्डिंग, जर्जर मकान से दूर रहें। बिजली कड़कने पर खुले स्थान की बजाय, किसी मजबूत पक्के मकान में शरण लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम खराब होने की स्थिति में सामान्य जरूरत की वस्तुएं अपने पास रखें। बिजली के उपकरणों से दूर रहें। कोई अप्रिय घटना होेने पर उसकी सूचना कंट्रोल रूम नंबर 100 पर दें। बता दें कि पिछले साल अप्रैल और मई में आंधी-तूफान से जिले में काफी जनहानि हुई थी। किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed