{"_id":"61d3b96507a7bd0c2e5819a6","slug":"weather-forecast-for-next-two-days-cold-wave-and-rain-alert-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम में बदलाव के आसार: आगरा में धूप ने दी राहत, जल्द बारिश होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम में बदलाव के आसार: आगरा में धूप ने दी राहत, जल्द बारिश होने की संभावना
Tue, 04 Jan 2022 08:35 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 04 Jan 2022 08:35 AM IST
सार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले 2 दिनों तक सुबह और रात में कोहरा छाया रह सकता है।
विज्ञापन
गर्म कपड़े पहन कर बाहर निकले शहरवासी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी का मौसम सोमवार को राहत भरा रहा। सुबह कोहरा छाया रहा तो आठ बजे के बाद खिली धूप ने गलन भरी सर्दी से राहत दी। पूरी दोपहर गुनगुनी धूप के कारण लोग पार्कों और स्मारकों में नजर आए, लेकिन ऐसी धूप बस मंगलवार को और रह पाएगी। बुधवार से मौसम में फिर से बदलाव होगा। बादल छाने और बारिश होने के आसार हैं।
हाईवे और ताजमहल के पास रहा कोहरा
सोमवार को अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में धूप ने राहत दी, लेकिन शाम को धुंध और रात में कोहरा शुरू हो गया। कोहरे के कारण सुबह दृश्यता 200 मीटर तक ही रही। हाईवे और ताजमहल के पास कोहरा घना रहा, जो धूप खिलने के बाद ही छंट पाया।
मौसम के बदलाव
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव के आसार हैं। कल से बादलों की लुकाछिपी और गरज चमक के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। बृहस्पतिवार रात तक बादलों की लुकाछिपी और बारिश हो सकती है। इससे दिन में तापमान एकदम कम हो जाएगा, जबकि रात में पारा बढ़ जाएगा।

आगरा रेड जोन में, एक्यूआई 318 पर
कोहरा बढ़ा तो शहर में प्रदूषण की मात्रा भी बढ़ गई। रविवार को आगरा का एक्यूआई 366 रहा तो सोमवार को 318 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक शहर में सबसे ज्यादा प्रदूषण आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 3 और शाहजहां पार्क में दर्र्ज किया गया। शाहजहां पार्क के पास फिर से मेट्रो के डिपो में निर्माण को लेकर लापरवाही बरती जा रही है, जिससे प्रदूषण में लगातार इजाफा हुआ। यही हाल आवास विकास का है, जहां सड़क निर्माण और पाइपलाइन बिछाने के लिए की जा रही खोदाई के कारण धूल के सूक्ष्म कणों में इजाफा हुआ। पार्टिकुलेट मैटर 2.5 कणों की मात्रा सामान्य से 8 गुना ज्यादा रही।
स्थान 2 जनवरी 3 जनवरी
शाहजहां गार्डन 366 341
सेक्टर 3 363 353
शास्त्रीपुरम 311 300
संजय प्लेस 489 301
मनोहरपुर 303 302