{"_id":"5ecab0e28ebc3e90695518ff","slug":"weather-forecast-agra-temperature-cross-47-degrees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्मी का सितम: यूपी में सबसे ज्यादा दहकी ताजनगरी, पारा @ 47.3 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी का सितम: यूपी में सबसे ज्यादा दहकी ताजनगरी, पारा @ 47.3 डिग्री
Mon, 25 May 2020 12:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 May 2020 12:08 AM IST
सार
- आगरा में बरसे अंगारे, इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार
- मौसम विभाग के अनुसार, 27 मई तक रहेंगे यही हालात
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को सूर्य देव का प्रकोप पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा आगरा को झेलना पड़ा। आगरा प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। यह मई में गर्मी के रिकॉर्ड के बेहद नजदीक है। मई में अब तक सबसे ज्यादा तापमान 26 मई, 1998 को 48.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है। मौसम विभाग ने 27 मई तक गर्मी का सितम और झेलने के आसार जताए हैं।
राजस्थान की ओर से आ रहे लू के थपेड़ों के चलते रविवार को आगरा में अंगारे बरसे। इस साल का सबसे गर्म दिन रविवार हो गया, जहां सबसे ज्यादा 47.3 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। रविवार सुबह से ही गर्मी का सितम शुरू हो गया। शाम तक दिन दहकता रहा तो रात सुलगती रही। न्यूनतम तापमान भी 6 डिग्री बढ़कर 29.5 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक 27 मई तक गर्मी का सितम ऐसे ही बरकरार रहेगा। लेकिन उसके बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा समेत कुछ जिलों पर बादलों की लुकाछिपी और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। तब तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट के आसार हैं।

11 से शाम 5 बजे तक 45 डिग्री के पार रहा पारा
रविवार को सुबह 11 बजे के बाद तापमान ने 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर लिया था और उसके बाद यह हर घंटे बढ़ता गया। दोपहर 2 से 3 बजे के बीच तापमान ने सबसे उच्च स्तर 47.3 डिग्री सेल्सियस को छुआ। उसके बाद शाम 5 तक पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार ही रहा।
शाम छह बजे के बाद बादलों की लुकाछिपी के साथ इसमें गिरावट आई। फिर भी रात आठ बजे तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। रात में भी गर्म हवा चली। यही वजह है कि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है।
शहर - तापमान
आगरा - 47.3
प्रयागराज - 46.3
झांसी - 45.7
बांदा - 45.6
कानपुर - 45
अलीगढ़ - 44.6