{"_id":"f2af95c8-79a1-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"weather-created-problems-for-taj-mahotsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज महोत्सव में पड़ा मौसम का खलल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज महोत्सव में पड़ा मौसम का खलल
आगरा/ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2013 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताज महोत्सव की तैयारियों पर मौसम ने पानी फेर दिया। शिल्पग्राम में पिछले दो से तीन दिनों में हुई सजावट बारिश में धुल गई। अब फिर से बल्लियां गाड़कर सजावट के कार्य किए जा रहे हैं। महोत्सव के आगाज में केवल एक दिन शेष है। काफी संख्या में शिल्पी भी आ गए हैं, लेकिन अभी तक स्टॉल नहीं लग पाए हैं।
विज्ञापन
रविवार को शिल्पग्राम में तैयारियां जोरों पर थीं। मुक्ताकाशीय मंच परिसर में बल्लियां लगाई जा रही थीं। स्टेज सजाने के साथ ही बैरीकेडिंग युद्घस्तर पर की जा रही है। मुक्ताकाशीय मंच पर थर्माकोल से ताजमहल तैयार करने का काम किया जा रहा था। बारिश और तेज हवाओं से फटे कपड़े अभी दुरुस्त नहीं हो पाए थे। स्टॉलों का आधा काम बचा हुआ है। बारिश से दीवारों की रंगत फीकी कर दी है। झूलों को लगाने का काम भी अभी बाकी है।
विज्ञापन
खुले में रखना पड़ा शिल्पियों को सामान
ताजमहोत्सव में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में शिल्पी रविवार को शिल्पग्राम पहुंच गए। स्टॉल तैयार नहीं होने से वे परेशान हो गए। उनको खुले में अपना सामान रखना पड़ा। शिल्पियों को अभी भी मौसम का डर सता रहा है। उनका कहना है कि अगर और बारिश हो गई तो वे बर्बाद हो जाएंगे। इटावा से आए ब्रह्मकांत यादव ने बताया कि वह पिछले चार दिन से स्टॉल के लिए भटक रहे हैं। कभी उन्हें नुनिहाई स्थित जिला उद्योग केंद्र भेजा जाता है तो कभी संजय प्लेस स्थित दफ्तर में।
विज्ञापन
ये हैं महोत्सव के प्रमुख कार्यक्रम
दिन प्रमुख कार्यक्रम (मुक्ताकाशीय मंच)
19 फरवरी कपिल शर्मा व सनोवर कबीर (लाफ्टर इवनिंग)
20 फरवरी पं. विश्वमोहन भट्ट, राम कुमार मिश्रा, गाजी खान (क्लासिक फ्यूजन)
21 फरवरी संजीव अभयंकर, वडाली ब्रदर्स (क्लासिक व सूफी वोकल)
22 फरवरी जसपिंदर नरूला (बॉलीवुड सिंगर )
23 फरवरी सारेगामापा फेम विशाख, ज्योति व रिनी चंद्रा (वोकल)
24 फरवरी पद्मभूषण तीजन बाई (वोकल पंडवानी)
25 फरवरी ज्योति रमन अय्यर (वोकल म्यूजिक)
26 फरवरी कल्पना (भोजपुरी इवनिंग)
27 फरवरी रिचा शर्मा (स्टार नाइट)
28 फरवरी निजामी ब्रदर्स (महफिल-ए-कव्वाली)
नोट: सभी कार्यक्रम शाम आठ बजे से शुरू होंगे। कार्यक्रम की यह सूची ताज महोत्सव की वेबसाइट पर भी है।
सूरसदन प्रेक्षागृह के कार्यक्रम
दिन कार्यक्रम
20 फरवरी भगत
21 फरवरी भगत (संगम कीजै साधु की)
22 फरवरी प्ले (हाय हैंडसम)
23 फरवरी कवि सम्मेलन (सूर नजीर को समर्पित)
24 फरवरी कुल हिंद मुशायरा (मीर-ओ-गालिब)
25 फरवरी प्ले (ताज महल का टेंडर)
26 फरवरी प्ले (अरे आप)
27 फरवरी फैशन शो
28 फरवरी बॉडी बिल्डिंग