{"_id":"5edfb8688ebc3e42b5429945","slug":"weather-civic-mainpuri-news-agr4453227110","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 दिन बाद फिर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 दिन बाद फिर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। एक पखवाड़े के बाद मंगलवार को फिर अधिकतम तापमान फिर 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तेज धूप और गर्मी के चलते दिन भर लोग बेहाल रहे। शाम को भी उमस के चलते लोगों को कोई राहत नहीं मिली।
बीते माह 27 मई तक तापमान ने अपना पूरा असर दिखाया था। गर्मी के चलते अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था लेकिन 28 मई को बादल छाने के बाद कुछ राहत मिली तो वहीं 29 मई को हुई झमाझम बारिश ने गर्मी के तेवर ठंडे कर दिए। तब से लेकर अब तक बूंदाबांदी के कारण तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंच सका लेकिन सोमवार को सुबह से ही निकली तेज धूप से फिर गर्मी बढ़ा दी।
मंगलवार को अधिकतम तापमान जहां 40 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री पर पहुंच गया। दिन भर गर्मी से राहत पाने के लिए लोग परेशान रहें, शाम को भी सूरज ढलने के बाद मौसम सामान्य नहीं हुआ। उमस और गर्म हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना रना पड़ा।
विज्ञापन
बारिश के लिए करना होगा इंतजार
गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों को बारिश की उम्मीद है, लेकिन अभी इसके लिए सप्ताह भर तक का इंतजार करना पड़ सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आगामी एक सप्ताह तक अभी बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। अगर विक्षोभ के चलते मौसम बदलता है तो जानकारी दी जाएगी।