{"_id":"de98c574484ea37f8083595f79f0b3ad","slug":"weather-chengeing-day-by-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन रंग बदलता रहा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन रंग बदलता रहा मौसम
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Mon, 01 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
मौसम के रंग रविवार को पूरे दिन बदलते रहे। पांच दिन के भीतर पारे ने उछाल मारी है। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में छह डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। रविवार को सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर को हल्की धूप खिली और सर्दी का असर कम ही रहा। शाम होने पर तेज हवाओं ने ठंड का अहसास कराया।
मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पांच दिन पहले न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23 डिग्री था। पांच दिनों के भीतर अधिकतम और न्यूनतम पारे में लगातार बढ़ोतरी हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। रविवार को दोपहर तक बादल छाए रहे। हवाएं नहीं चलने के कारण सर्दी का अहसास नहीं हुआ। दोपहर बाद हल्की धूप खिलने से गर्माहट महसूस की गई। लेकिन सूरज ढलने के बाद तेज हवाएं चलने लगीं। इससे सर्दी बढ़ गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिन में बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने से पारा दोबार गिर सकता है।
तापमान
अधिकतम 26.5
न्यूनतम 13.3
सूर्योदय 7.06
सूर्यास्त 5.58