{"_id":"6adb8b6d7c4d4a870b0b23b4","slug":"weather-changes-in-agra-strong-winds-and-light-rain-raise-concerns-among-farmers-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में बदला माैसम: तेज हवा और बूंदाबांदी से बढ़ी किसानों की चिंता, इन फसलों को हो सकता है नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में बदला माैसम: तेज हवा और बूंदाबांदी से बढ़ी किसानों की चिंता, इन फसलों को हो सकता है नुकसान
Fri, 23 Oct 2026 10:18 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 23 Oct 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
फसल
आगरा के मलपुरा क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे अचानक मौसम बिगड़ने और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने से किसानों की चिंता बढ़ गई। आलू, सरसों और बाजरा की फसल पर नुकसान का खतरा मंडराने लगा है। आलू और सरसों की बुवाई का समय चल रहा है, जबकि कुछ किसानों के खेतों में बाजरा की पकी फसल खड़ी है। ऐसे में तेज बारिश होने पर किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसान राधेश्याम ने बताया कि वह शनिवार को आलू की बुवाई करने वाले थे। वहीं, किसान श्यामवीर ने बताया कि अधिक बारिश होने से सरसों की बुवाई में देरी हो सकती है। किसानों को अब मौसम साफ होने का इंतजार है।
विज्ञापन