फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather changed due to drizzle in Mainpuri

Weather Update: मैनपुरी में मौसम ने ली करवट, दोपहर बाद हुई रिमझिम बारिश

Tue, 04 Oct 2022 05:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Oct 2022 05:22 PM IST
सार

पूर्वानुमान से 12 घंटे पहले ही मंगलवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। बादल घिरने के साथ ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई।

विज्ञापन
Weather changed due to drizzle in Mainpuri
मैनपुरी में हुई रिमझिम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में मौसम विभाग के पूर्वानुमान से लगभग 12 घंटे पहले ही मौसम ने करवट ली। मंगलवार को दोपहर बाद अचानक बादल घिर आए और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक जिलेभर में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया। फसलों के लिहाज से भी रिमझिम बारिश फायदेमंद साबित हुई है।

विज्ञापन

 
बीते करीब 15 दिनों से मौसम सामान्य बना हुआ था। इसके साथ ही मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आना भी शुरू हो गया था। दिन में जहां गर्मी हो रही थी तो वहीं रात में मौसम ठंडा था। लोग अब दिन में भी गर्मी से राहत पाने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच सोमवार को मौसम खराब होने का पूर्वानुमान जारी किया गया था। पांच अक्तूबर को बारिश होने की उम्मीद जताई गई थी। 

विज्ञापन

दिन में मौसम हुआ ठंडा 

पूर्वानुमान से 12 घंटे पहले ही मंगलवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। बादल घिरने के साथ ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई। शहर से लेकर देहात तक हल्की रिमझिम बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे लोगों को ठंडक का अहसास रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को भी हो सकती है बारिश 

फसलों के लिहाज से भी ये मौसम राहत भरा रहा। धान की फसल हो या फिर बाजरे की दोनों में ही रिमझिमम बारिश से कोई नुकसान नहीं हुआ है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed