फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   weather change due to rain in agra

Agra Weather: ताजनगरी में दोपहर को धूप, शाम को तेज बारिश, जानें मतदान के दिन कैसा रहेगा मौसम

Tue, 08 Feb 2022 07:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Feb 2022 07:54 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी बारिश के आसार है। मतदान के दिन सुबह बादल छाएंगे। हालांकि दोपहर में गुनगुनी धूप रहेगी। 

विज्ञापन
weather change due to rain in agra
आगरा में शाम को हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में मौसम के तेवर मंगलवार को एकाएक बदल गए। दोपहर में तेज धूप रही, जिससे लोगों को गर्म कपड़े उतारने पड़े। शाम को पांच बजे के बाद मौसम में एकाएक बदलाव आया और बादलों की लुकाछिपी के बीच शाम 6.15 बजे से बारिश शुरू हो गई।

विज्ञापन


कुछ मिनटों तक बूंदाबांदी और फिर पांच मिनट तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी बारिश के आसार रहेंगे। गुरुवार को मतदान के दिन सुबह बादल रह सकते हैं, दोपहर में धूप खिलने के आसार हैं।
विज्ञापन


सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार
ताजनगरी में सीजन का सबसे गर्म दिन मंगलवार रहा, अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है, वहीं न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन और रात दोनों में पारा सामान्य से ज्यादा होने के कारण लोगों ने स्वेटर और जैकेट उतार दिए। शाम को अचानक बदले मौसम ने लोगों को फिर से जैकेट पहनने को मजबूर कर दिया। फिर से ठिठुरन हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed