Weather Update: आगरा में दिनभर रही उमस, शाम को बारिश, आठ अक्तूबर तक ऐसा रहेगा मौसम
बुधवार को पूरा दिन बेहद उमस भरा रहा। शाम तक बादलों की लुकाछिपी चलती रही और आर्द्रता 92 फीसदी तक रही। शाम को 7 बजे अचानक काले बादल घिर आए और आधे घंटे तक बारिश हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार को मानसून के बादल विदाई के वक्त भी आगरा के लोगों को भिगोकर निकले। तय समय से ठीक 10 दिन देरी से इस बार मानसून आगरा से विदा हुआ है। बुधवार को मानसून की ट्रफ लाइन आगरा, ग्वालियर और रतलाम से आगे निकल गई। इस बार 103 दिनों तक आगरा में मानसून बना रहा।
जुलाई, अगस्त और सितंबर में इस बार अच्छी बारिश हुई, वहीं अक्तूबर में अब मानसून के विदा होने के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जो गुरुवार से आठ अक्तूबर तक ताजनगरी को भिगो सकता है। इस दौरान गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।
दिनभर रही उमस, शाम को बारिश
बुधवार को पूरा दिन बेहद उमस भरा रहा। शाम तक बादलों की लुकाछिपी चलती रही और आर्द्रता 92 फीसदी तक रही। शाम को 7 बजे अचानक काले बादल घिर आए और सिकंदरा, गुरू का ताल, खंदारी, बोदला, शास्त्रीपुरम क्षेत्र में आधे घंटे तक बारिश हुई, वहीं रामलीला मैदान, आगरा किला, यमुना किनारा की ओर सूखा बना रहा। दिन में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बादलों के छाए रहने और बारिश के आसार बने रहेंगे। इस दौरान तेज हवाओं के साथ गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा समेत जिलों में तेज बारिश हो सकती है।