फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Alert in mathura imd warning of storm and rain

Weather Alert: यूपी के इस जिले में आंधी और बारिश की चेतावनी, तीन दिन रहेगा खतरा; जारी हुई  एडवाइजरी

Sat, 13 Apr 2024 12:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Apr 2024 12:46 PM IST
सार

मौसम केंद्र द्वारा इस दौरान मेघ गर्जन, ओलावृष्टि और बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। 15 अप्रैल को सुबह साढ़े आठ बजे मथुरा में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

 

विज्ञापन
Weather Alert in mathura imd warning of storm and rain
बारिश का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार से तीन दिन तक जिले में तेज हवाएं और बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। ये जानकारी मौसम केंद्र प्रमुख लखनऊ द्वारा जारी की गई है। जारी किए गए अलर्ट में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। 
विज्ञापन



जानकारी दी गई है कि 13 अप्रैल को सुबह साढ़े आठ बजे मथुरा में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मेघ गर्जन और बारिश होने की संभावना है। 14 को भी सुबह साढ़े आठ बजे 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र द्वारा इस दौरान मेघ गर्जन, ओलावृष्टि और बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। 15 अप्रैल को सुबह साढ़े आठ बजे मथुरा में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मेघ गर्जन और बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


अलर्ट के साथ लोगों को बताए गए हैं बचाव के उपाय
मौसम केंद्र लखनऊ से जारी की गई एडवाइजरी में अलर्ट के साथ लोगों को बचाव के उपाय भी बताए गए हैं। ओलावृष्टि के दौरान मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर बांधने, तेज आंधी के दौरान पेड़ और खंभों के आसपास खड़ा न होने, पकी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने की अपील की गई है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि जिले में तीन दिन तक तेज हवाएं, ओलावृष्टि और बारिश होने की संभावना है। लोगों से अपील है कि आंधी तूफान के दौरान वे सुरक्षित स्थान पर रहें। मवेशियों को खुले में न रखें। गिरासू पेड़ के आसपास न बांधें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed