फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wearing sunglasses will be prohibited in police recruitment exam read complete guidelines

UP Police Exam: परीक्षा देने जा रहे हैं... पढ़ लें ये गाइडलाइन, ये सामान लेकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री

Sun, 18 Aug 2024 12:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Aug 2024 12:04 AM IST
सार

पुलिस भर्ती परीक्षा में धूप के चश्मे पहनने पर भी रोक रहेगी। आप भी परीक्षा देने जा रहे हैं तो ये गाइडलाइन पढ़ लें। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठककर रणनीति बनाई। गेट पर डीएफएमडी लगेगी। 

विज्ञापन
Wearing sunglasses will be prohibited in police recruitment exam read complete guidelines
UP Constable Recruitment Exam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परीक्षा 23 अगस्त से है। पांच दिन तक परीक्षा दो पालियों में होगी। करीब 1.20 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इनके लिए 27 सेंटर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेंटर पर एक सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा में डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) भी लगाए जाएंगे। इस बार इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर कड़ाई से रोक रहेगी। वहीं धूप वाले चश्मे लाना भी प्रतिबंधित किया गया है।

विज्ञापन


शनिवार को सूरसदन में पुलिस भर्ती परीक्षा के बारे में बैठक हुई। अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी, डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय, परीक्षा नोडल अधिकारी डीसीपी सैयद अली अब्बास सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। अपर पुलिस आयुक्त और डीएम ने अधिकारियों को बताया कि परीक्षा पर शासन की सीधी नजर रहेगी। पिछली बार परीक्षा रद्द हो गई थी।

विज्ञापन

सिटी जोन में सभी 27 केंद्र

परीक्षा के लिए 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्र सिटी जोन में हैं। सरकारी स्कूल ही केंद्र बनाए गए हैं। एक सेंटर पर 480 से अधिक अभ्यर्थी नहीं रहेंगे। प्रवेश द्वार पर पुलिस चेकिंग करेगी, डीएफएमडी लगेगा। प्रत्येक केंद्र पर एक इंस्पेक्टर रहेगा। केंद्र के बाहर गाड़ियों को चेक कराया जाएगा। होटल, धर्मशाला में चेकिंग होगी।

अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान

नकल करने या परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करने पर नए कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्र के अंदर कागज, पेंसिल बॉक्स, कैलकुलेटर, वॉलेट, धूप के चश्मे, टोपी, आभूषण, खाद्य सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल, यूएसबी, कैमरा, चाबियां, हेल्थ बैंड, डिजिटल पेन, आदि पूर्णत: प्रतिबंधित हैं। अभ्यर्थी सिर्फ प्रवेशपत्र और आईडी लेकर आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed