फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Waterlogging poses a barrier between children and school.

Agra News: बच्चों और विद्यालय के बीच बाधा बना जलभराव

Fri, 30 Jan 2026 02:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging poses a barrier between children and school.
लादूखेडा। प्राथमिक विद्यालय गढ़ी-गड़सान जाने का रास्ता बारिश से जलभराव होने के कारण बंद हो गया है। इस वजह से बच्चे और शिक्षक पिछले दो दिन से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। बीडीओ सैंया और ग्राम प्रधान से जलभराव की शिकायत की गई है। विद्यालय के मुख्य रास्ते में पोखर बनी हुई है। इसके पानी से जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। शिक्षिका जागृति गुप्ता का कहना है कि कई बार लिखित शिकायत अधिकारियों को दे चुकी हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस रास्ते पर पोखर का गंदा पानी भरा रहता है। बारिश के मौसम में बच्चों को गांव के मंदिर या चबूतरे पर बैठाकर पढ़ाना पड़ता है क्योंकि स्कूल तक जाने का कोई रास्ता नहीं बचता है। पिछले दो दिन से स्कूल नहीं जा पा रहे है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed