{"_id":"639b3b5b41c05a4a862ca172","slug":"waterlogging-in-the-streets-of-verma-nagar-since-15-days-agra-news-agr5569058159","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वर्मा नगर की गलियों में 15 दिन से जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वर्मा नगर की गलियों में 15 दिन से जलभराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर के प्रमुख आवासीय इलाकों में से एक वर्मा नगर की गलियों में 15 दिन से जलभराव के हालात हैं। यहां मुख्य नाला चोक होने से नालियों का पानी उफन रहा है। इसके चलते लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक नालियों का पानी आगरा रोड से गुजरने वाले मुख्य नाले में होता हुआ जाता है, लेकिन यह नाला चोक पड़ा है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी नालियों में पहुंचकर ओवरफ्लो होने लगता है। इसके बाद गलियों में भर जाता है। इस वजह से सुबह बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो जाता है। वहीं अन्य कामकाज के लिए घर से बाहर निकलने वाले लोगों को भी मुसीबत उठानी पड़ती है।
15 दिन से समस्या बनी हुई है। पालिकाध्यक्ष, ईओ से लेकर सफाई निरीक्षक तक से बात हुई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। - दिवारी लाल
दोपहर के समय जलभराव कम होता है, लेकिन सुबह घर के काम आदि से पानी बढ़ जाता है। ऐसे में रास्ता निकलना मुश्किल होता है। - रोहित
पता किया जाएगा कि समस्या क्यों आ रही है। टीम को भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। जिससे वहां जलभराव न हो। - एसके गौतम, अधिशासी अधिकारी