फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Waterlogging at various places in Caravan and Chhapatti

गाड़ीवान और छपट्टी में किसी भी समय फैल सकती हैं बीमारियां

Mon, 23 May 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging at various places in Caravan and Chhapatti
मैनपुरी। शहर के बीचों बीच स्थित मोहल्ला छपट्टी और गाड़ीवान में कई स्थानों पर खाली प्लाटों में जलभराव और गंदगी है। मोहल्लों में बार-बार शिकायत के बाद भी गलियों और नालियों का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। इससे यहां मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका प्रशासन समस्या को निस्तारण पर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों को बीमारियां फैलने का भय सता रहा है। उनका कहना है कि पिछले साल भी यहां डेंगू के मरीज मिले थे उसके बाद भी नगर पालिका ने बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रयास नहीं किए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला गाड़ीवान : मच्छरों की भरमार
शहर के मोहल्ला गाड़ीवान में कई स्थानों पर गंदगी और जलभराव है। आवारा जानवरों का आना जाना रहता है। मच्छरों की भरमार है। लोगों को डेंगू और मलेरिया फैलने का भय सता रहा है। पालिका प्रशासन से खाली प्लाटों में भर रहे पानी की निकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

राठौर धर्मशाला: दवा का छिड़काव कराएं
शहर के पुलंदर की बगिया वाली गली में राठौर धर्मशाला के पीछे खाली प्लाटों में जलभराव और गंदगी है। यहां आवारा जानवर लेटते रहते हैं। लोगों को डेंगू के साथ ही स्वाइन फ्लू और मलेरिया का भय सता रहा है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से मोहल्ले में जलभराव वाले स्थानों पर दवा का छिड़काव कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला छपट्टी : डेंगू फैलने की संभावना
मोहल्ला छपट्टी में हनुमान मंदिर के पास जलभराव और गंदगी है, जिससे यहां मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। यहां पिछले साल डेंगू के मरीज मिले थे। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका ने कोई सबक नहीं लिया है। मोहल्ले में फिर से डेंगू फैलने की संभावना है जिसको लेकर मोहल्ले के लोग चिंतित हैं।
न्यू गाड़ीवान : टूटी पड़ी हैं नालियां
मोहल्ला न्यू गाड़ीवान में कई स्थानों पर नालियां टूटी होने के कारण खाली प्लाटों में पानी भरा हुआ है, जिसमें गंदगी बढ़ती जा रही है। यहां किसी भी समय मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां फैल सकती हैं। लोगों का आरोप है कि इसके लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका जिम्मेदार होगी।
मोहल्ले में खाली प्लाटों में गंदगी और पानी भरा हुआ है। नगर पालिका प्रशासन को कई बार जानकारी दी गई लेकिन इसके बाद भी किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।
दिलीप कुमार, गाड़ीवान
मोहल्ले में खाली प्लाटों में जलभराव के कारण आवारा जानवरों यहां लेटते रहते हैं जिनसे किसी भी समय बीमारियां फैल सकती हैं। पालिका को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
अजय कुमार, पुलंदर की बगिया
मोहल्ले में कई स्थानों पर गंदगी और जलभराव है। नगर पालिका प्रशासन को लिखित और मौखिक रूप से इसकी जानकारी दी गई। लेकिन इसके बाद भी नगर पालिका ने काई ध्यान नहीं दिया। यहां कभी भी बीमारियां फैल सकती हैं।
सचिन पिपिल, छपट्टी
जगह- जगह नालियां टूटी होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी खाली स्थान पर भर रहा है। नगर पालिका प्रशासन से कई बार नालियों के निर्माण की मांग की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।

अतर सिंह, न्यू गाड़ीवान
टूटी नालियां ठीक कराई जा रही हैं। वहीं प्लाट स्वामियों को चेतावनी दी गई है कि वे अपने प्लाटो में मिट्टी डलवाने का कार्य करें नहीं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
लांलचंद भारती ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed