फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water tanks cleaned by nager palika

नगरपालिका ने पानी की टंकियों की सफाई के लिए शुरू किया अभियान

Sun, 06 Mar 2022 12:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
water tanks cleaned by nager palika
05एमएनपी-05-किला के पास टंकी की सफाई होने से सड़क पर बहता पानी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नलों में आ रहे गंदे पानी की समस्या का जल्द समाधान होगा। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका ने टंकियों की साफ-सफाई शुरू कर दी है। पहले दिन किला के पास स्थित पानी की टंकी साफ की गई। होली तक शहर की सभी 15 टंकियों की सफाई हो जाएगी।
विज्ञापन

शहर में नगर पालिका की 15 टंकियों की एक साल से सफाई नहीं हुई थी। इससे घरों में गंदा पानी पहुंच रहा था। लोगों की शिकायत पर शनिवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से इस संबंध में खबर प्रकाशित की। खबर का संज्ञान नगर पालिका सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया। नगर पालिका के जलकल विभाग के वरिष्ठ लिपिक वरुण मिश्रा की देखरेख में शहर की सभी 15 टंकियों की सफाई का कार्य शनिवार से शुरू हो गया।
विज्ञापन

अभियान की शुरुआत पुरानी मैनपुरी स्थित महाराजा तेज सिंह किला के पास स्थित टंकी से हुई। नगर पालिका के कर्मचारी शनिवार की सुबह 11 बजे किला स्थित टंकी पर पहुंचे। यहां सफाई का कार्य किया गया। सफाई के दौरान टंकी में काफी गंदगी निकली। वरुण मिश्रा ने बताया कि होली से पहले अभियान चलाकर सारी टंकियों की सफाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed