फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water tank constructed by Agra firm that collapsed like batasha in Mathura

UP: बताशे की तरह ढह गई ढाई लाख लीटर पानी की क्षमता की टंकी, आगरा की फर्म ने कराया था घटिया निर्माण

Sun, 30 Jun 2024 11:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Jun 2024 11:19 PM IST
सार

मथुरा में ढाई लाख लीटर पानी की क्षमता की टंकी बताशे की तरह ढह गई। आगरा की फर्म ने घटिया सामाग्री से इसे तैयार कराया था। 

विज्ञापन
water tank constructed by Agra firm that collapsed like batasha in Mathura
Mathura: गंगाजल परियोजना से बनी पानी की टंकी धराशाई - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बताशे की तरह ढही पानी की टंकी का निर्माण आगरा की फर्म ने किया था। दयालबाग, अदन बाग निवासी सुधीर मिश्रा की फर्म एसएम कंस्ट्रक्शन ने एक जेबी फर्म बनाकर इसका निर्माण कराया था। घटिया गुणवत्ता के इस कार्य में उसके दो साझीदार भी थे। अब कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और पुरानी शिकायतों को खंगालने में जल निगम जुट गया है।

विज्ञापन


मथुरा में हुए टंकी हादसे के लिए जिम्मेदार आगरा के अदन बाग, दयालबाग निवासी सुधीर मिश्रा की एसएम कंस्ट्रक्शन थी। सुधीर ने दो साझीदार हरीमोहन शर्मा व बनवारी लाल के साथ मिलकर संयुक्त रूप से मथुरा में इस जानलेवा टंकी का निर्माण कराया था। 

विज्ञापन

इस दौरान घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किए जाने की कई शिकायतें भी जल निगम को स्थानीय लोगों ने की थीं, लेकिन जल निगम के इंजीनियरों के साथ फर्म की साठगांठ के कारण शिकायतों को दबा दिया गया। यही कारण रहा कि इतना बड़ा हादसा हो गया।
 

अलीगढ़ में करा रही है कंपनी कई काम

सुधीर मिश्रा की कंपनी आगरा में फिलहाल कोई काम नहीं करा रही है, लेकिन अलीगढ़ में अमृत योजना के तहत यह कंपनी पानी की टंकियों के निर्माण से लेकर अन्य कार्य करा रही है। मथुरा की तरह अलीगढ़ में कराए जा रहे कार्यों की जांच की जरूरत है। अलीगढ़ में भी कंपनी के कार्यों की शिकायतें हो चुकी हैं।
 
विज्ञापन

सभी शिकायतों पर होगी बिंदुवार जांच: पंकज

मथुरा की घटना को लेकर जल निगम के चीफ इंजीनियर आरके पंकज ने कहा है कि मथुरा में हुई घटना बेहद गंभीर है। इस मामले में संबंधित फर्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। इस फर्म के खिलाफ पूर्व में हुईं शिकायतों का ब्योरा भी लिया जा रहा है। घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। इस कंपनी के अन्य कार्यों की गुणवत्ता की जांच भी कराई जाएगी।
 

180 करोड़ के टंकी व पाइप लाइनों के काम जारी

आगरा में भी गंगाजल और अमृत योजना के तहत कई कंपनियां पानी की पाइप लाइनों और टंकियों के निर्माण के कार्य करा रही हैं। कई जगह पानी की पाइप लाइनें डालने के बाद सड़कों पर पैचवर्क के नाम पर खानापूर्ति करके कंपनियां छोड़ देती हैं। 
 

कई बार इन पर जुर्माना भी लगाया जा चुका है। दो माह पहले भी जल निगम की टंकी की सफाई के दौरान एक प्राइवेट कर्मचारी की मौत हो चुकी है। लेकिन जल निगम इस तरह की शिकायतों पर संबंधित कंपनियों पर शिकंजा नहीं कसता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed