फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water tank built from Gangajal project collapsed two people died FIR lodged against firm and two contractors

UP: गंगाजल परियोजना से बनी पानी की टंकी धराशायी, दो लोगों की मौत...फर्म व दो ठेकेदारों के खिलाफ दी तहरीर

Mon, 01 Jul 2024 02:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Jul 2024 02:19 PM IST
सार

गंगाजल परियोजना से बनाई गई पानी की टंकी धराशायी हो गई। मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई। 10 से अधिक लोग घायल हैं। इस मामले में फर्म व दो ठेकेदारों के खिलाफ तहरीर दी गई है। 
 

विज्ञापन
Water tank built from Gangajal project collapsed two people died FIR lodged against firm and two contractors
Mathura: गंगाजल परियोजना से बनी पानी की टंकी धराशाई - फोटो : संवाद

विस्तार

मथुरा के कृष्ण विहार में हुई पानी टंकी हादसे में देर रात को शहर कोतवाली में जल निगम के अधिशासी अभियंता निर्माण खंड जल निगम नगरी मथुरा रत्नेश कुमार श्रीवास्तव की ओर से तहरीर दी गई। इसमें उन्होंने आगरा की एसएम कंस्ट्रक्शन को नामजद किया है। इसके अलावा इस फर्म से जुड़े दो लोग मैसर्स बनवारी लाल निवासी आगरा और मैसर्स त्रिलोकी सिंह रावत निवासी अल्मोड़ा, उत्तराखंड के खिलाफ तहरीर दी है। साथ ही इसमें यह भी लिखा गया है कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कई अधिकारियों पर इस प्रकरण में गाज गिरना तय है। इस प्रोजेक्ट से दो खंड जुड़े हैं। उक्त दोनों खंड की पत्रावलियों को खंगाला जा रहा है। इसमें यह सामने आएगा कि निर्माण से लेकर हैंडओवर किए जाने तक कौन-कौन अधिकारी और कर्मचारी थे। उनकी क्या भूमिका थी। इन लोगों की मुकदमे में विवेचना के दौरान नामजदगी हो जाएगी। वहीं, उन्होंने बताया कि जांच कमेटी गठित करने के संबंध में भी शासन से मंथन हो रहा है। कम से कम तीन सदस्यीय जांच कमेटी रहेगी।
विज्ञापन





 

देर रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, आज भी दिनभर रहेगा जारी
देर रात तक घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला। बताया जा रहा है कि मलबा अधिक होने व रात के अंधेरे में रेस्क्यू में समस्या आने के चलते उसमें थोड़ी सुस्ती आई। बुलडोजर को भी धीमी गति से इसलिए चलाया गया ताकि कोई शव मलबे में दबा हो तो वो क्षत-विक्षित न होने पाए। अधिकारियों ने बताया कि मलबा अधिक होने के कारण सोमवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा।

 

हादसे में दो महिलाओं की हुई मौत
टंकी गिरने से हुए हादसे में 65 वर्षीय सुंदरी पत्नी गोविंद और 27 वर्षीय सरिता पत्नी दिनेश चंद की मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 
विज्ञापन

एक घायल आगरा रेफर
हादसे की जानकारी मिलते ही सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल भी घायलों के इलाज के लिए मौके पर मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा और सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल ने बताया कि जिला अस्पताल पहुंचे सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। फिलहाल 9 घायलों की हालत खतरे से बाहर है। गंभीर रूप से घायल एक युवक को इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed