फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water supply stopped from Sikandra waterworks on Monday evening and Tuesday morning in agra

आगरा के इन इलाकों में सोमवार शाम और मंगलवार सुबह नहीं मिलेगा पानी, पहले ही भरकर रख लें

Sat, 26 Sep 2020 12:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Sep 2020 12:28 AM IST
सार

  • सिकंदरा, संजय प्लेस, भगवान टॉकीज, लोहा मंडी, सूर्य नगर, घटिया आजम खां, शाहगंज, बोदला, जगदीशपुरा के लोगों को हो सकती है परेशानी

विज्ञापन
water supply stopped from Sikandra waterworks on Monday evening and Tuesday morning in agra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा वाटरवर्क्स से सोमवार की शाम और मंगलवार की सुबह जलापूर्ति बंद रहेगी। जलकल विभाग हलवाई की बगीची में वॉल्व बदलने और पाइप लाइन लीकेज की मरम्मत के काम के कारण 24 घंटे का शटडाउन लेने जा रहा है। 

विज्ञापन


जलकल अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वह रविवार को ही पानी भरकर रख लें ताकि सोमवार और मंगलवार को परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस शटडाउन के कारण करीब 6 लाख से ज्यादा लोग पानी के लिए 24 घंटे तक परेशान रहेंगे।
विज्ञापन



जलकल महाप्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि सिकंदरा वाटरवर्क्स से हलवाई की बगीची वाली मेन राइजिंग लाइन पर लीकेज की मरम्मत और वॉल्व बदलने का काम किया जाएगा। जिस वजह से सिकंदरा, लॉयर्स कॉलोनी, संजय प्लेस, भगवान टॉकीज, निर्भय नगर, लोहा मंडी, नगला पदी, हलवाई की बगीची, सूर्य नगर, कोठी मीना बाजार, घटिया आजम खां, शाहगंज, बोदला, रामनगर, जगदीशपुरा, किशोरपुरा, केदार नगर समेत कई इलाके पानी के लिए परेशान हो सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू राजामंडी कॉलोनी में लीकेज से बर्बाद हो रहा गंगाजल

न्यू राजा मंडी कॉलोनी में पानी की पाइप लाइन लीकेज हो जाने के कारण सड़क पर पानी फैल रहा है। इस क्षेत्र में पानी की 8 इंच की पाइप लाइन बिछी हुई है जो बैंक के सामने दो बार लीक हो चुकी है। 

पुरानी लीकेज वाली जगह से 200 मीटर आगे मोड़ पर पाइप लाइन लीक हो जाने के कारण गंगाजल बर्बाद हो रहा है। क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान ने लीकेज की जानकारी जलकल विभाग के अधिकारियों को दी है। उन्होंने लीकेज की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed