फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water supply stop brfor summar

गर्मी शुरू होने से पहले ही होने लगी पानी की किल्लत

Wed, 19 Feb 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
water supply stop brfor summar
मैनपुरी। मौसम गर्म होने के साथ ही जिले में पानी की किल्लत शुरू होने लगी है। नगर पालिका और जिला प्रशासन इस तरफ अभी ध्यान नहीं दे रहा है। नगर में करीब पांच सौ हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। वहीं कई जगह पर वाटर कूलर भी खराब हैं, जिससे लोगों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

मौसम अचानक गर्म होने लगा है, जिससे पानी की मांग भी बढ़ चली है। साथ ही शहर में पानी का संकट होने लगा है। सार्वजनिक स्थानों पर लगे हैंडपंप खराब होने, उनमें सबमर्सिबल डाले जाने से राहगीरों को पानी नहीं मिल पा रहा है। शहर में जगह-जगह लगे वाटर कूलर भी शोपीस बने हुए हैं। नगर पालिका और नगर पंचायतों ने अभी ध्यान नहीं दिया तो मई और जून परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

700 हैंडपंप का पता नहीं
नगर पालिका क्षेत्र में करीब तीन हजार हैंडपंप कागजों में अभी तक लगाए गए, लेकिन उनमें से 700 हैंडपंप कहां गए इसका किसी के पास जवाब नहीं है। हकीकत यह है कि लोगों ने रीबोर के नाम पर इन हैंडपंपों में सबमर्सिबल डाल ली और हैंडपंप खोलकर अपने घरों में रख लिए। नगर पालिका प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर ग्राउंड वाटर टैंक का काम अभी भी अधूरा
शहर में किले के पास और करहल चौराहे के पास जल निगम के सहयोग से अंडर ग्राउंड वाटर टैंक का निर्माण पिछले छह महीने से चल रहा है। अभी तक इस टंकी का निर्माण कार्य पूरा न हीं किया जा सका है। इससे इन टैंकों से गर्मी में आपूर्ति नहीं हो सकेगी। वहीं नए वार्डों में पीने के पानी के लिए दो साल बाद भी कोई व्यवस्था नहीं हो सकी। रीबोर की मांग के बाद भी हैंडपंपों को रीबोर नहीं किया गया।
इन स्थानों पर वाटर कूलर पड़े खराब
शहर के कचहरी रोड पर कबीर आश्रम के पास रखा वाटर कूलर खराब है। करहल रोड पर लगा वाटर कूलर खराब है। इसके अतिरिक्त स्टेशन रोड पर भांवत चौराहे पर लगा वाटर कूलर भी खराब है।

वर्जन
पीने के पानी की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। नलकूप सही करा दिए गए हैं। हैंडपंपों के रीबोर के लिए काम किया जा रहा है। वाटर कूलर अधिकतर सही करा दिए गए हैं। जहां खराब है उनको भी फरवरी के अंत तक ठीक करा दिया जाएगा। सबमर्सिबल को लेकर अभियान चलाया जाएगा।
लालचंद भारती, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
हाईलाइट्स
3000 हैंडपंप शहरी क्षेत्र में हैं लगे हुए
14 टंकी नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को घरों तक पहुंचाती हैं पानी
23 नलकूप नगर पालिका की टंकियों को पानी पहुंचाने का करते हैं कार्य
32 स्थानों पर शहर में रखे गए हैं वाटर कूलर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed