फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water supply stalled due to pipeline broken by green gas company in agra

Agra: ग्रीन गैस कंपनी के कर्मचारियों ने कैलाशपुरी मोड़ पर खुदाई में तोड़ी पाइपलाइन, जलापूर्ति ठप

Wed, 28 Dec 2022 02:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 Dec 2022 02:43 PM IST
सार

आगरा में पानी का समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही। खुदाई के कारण आए दिन पाइपलाइन टूटने से जलापूर्ति बाधित हो रही है। इस बार कैलाशपुरी मोड़ पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन
water supply stalled due to pipeline broken by green gas company in agra
कैलाशपुरी मोड़ पर टूटी पाइपलाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की आवास विकास कॉलोनी भावना क्लार्क्स होटल के पास कैलाशपुरी मोड़ पर ग्रीन गैस कंपनी ने खुदाई के दौरान जलकल विभाग की पानी की 16 इंच की पाइप लाइन तोड़ दी, जिससे मंगलवार को पूरे दिन पानी बर्बाद होता रहा। राइजिंग मेन लाइन के टूटने के कारण कैलाशपुरी और आवास विकास कॉलोनी की जलापूर्ति ठप हो गई। 

विज्ञापन


दोपहर बाद शाम को जलकल विभाग ने यहां खुदाई कर लीकेज की तलाश की और पूरी रात मरम्मत का काम किया गया। जलकल विभाग के मुताबिक सुबह तक काम पूरा करने का प्रयास है, लेकिन सर्दी के कारण देर रात काम करना मुश्किल हो गया। ऐसे में बुधवार की शाम तक ही लोगों को पानी मिल पाएगा।

विज्ञापन

कंपनी पर लगाया लापरवाही का आरोप 

कैलाशपुरी मोड़ पर सरको कॉल सेंटर के नजदीक पानी की पाइप लाइन खुदाई में तोड़ दी गई। इससे आवास विकास कॉलोनी में शाम को जलापूर्ति नहीं हुई। आवास विकास कॉलोनी की पार्षद सुषमा जैन ने कहा कि ग्रीन गैस कंपनी की लापरवाही के कारण एक लाख लोगों के सामने समस्या आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बिना अनुमति के ग्रीन गैस कंपनी लगातार खुदाई कर नगर निगम की सड़कों और पानी की लाइनों को नुकसान पहुंचा रही है, लेकिन निगम के इंजीनियर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। कड़ाके की सर्दी में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जलकल विभाग के सचिव एसके श्रीवास्तव ने बताया कि खुदाई में पाइप लाइन टूट गई, जिसकी मरम्मत कराई जा रही है। पूरा प्रयास होगा कि सुबह जलापूर्ति की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed