फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water Supply interrupted in Eidgah and Dhakran make arrangements

Water Supply: ईदगाह और धाकरान में 13 को नहीं मिलेगा पानी, कर लें इंतजाम

Sat, 11 May 2024 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 May 2024 09:51 AM IST
सार

शाहगंज पंपिंग स्टेशन में इंटरकनेक्शन कार्य के चलते 13 मई को पानी की आपूर्ति नहीं हो सकेगी। ईदगाह और धाकरान के लोग पहले से पानी का इंतजाम करके रखें। 
 

विज्ञापन
Water Supply interrupted in Eidgah and Dhakran make arrangements
Water - फोटो : istock

विस्तार

आगरा के शाहगंज पंपिंग स्टेशन से जुड़े सुभाष पार्क, धाकरान, नई और पुरानी ईदगाह कॉलोनी, शाहगंज रोड और इसके आसपास के क्षेत्रों के लोग रविवार को ही अपनी जरूरत का पानी भरकर रख लें। सोमवार 13 मई को सुबह 10 से रात 8 बजे तक फीडर मेन लाइन के लिए शटडाउन लिया जाएगा। इस वजह से 13 मई को जलापूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन


जलनिगम नगरीय के अधिशासी अभियंता विवेक सिंह ने बताया कि आगरा पेयजल आपूर्ति योजना फेज-3 में शाहगंज पंपिंग स्टेशन में फीडर मेन लाइन के कनेक्शन का काम किया जाएगा। सुभाष पार्क की फीडर मेन लाइन को जोड़ा जाएगा, इस वजह से 13 मई को पानी का शटडाउन लिया जाएगा।
विज्ञापन


इस वजह से शाहगंज पंपिंग स्टेशन से जुड़े सुभाष पार्क, धाकरान, सुंदरपाड़ा के पास, नई ईदगाह कॉलोनी, पुरानी ईदगाह कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में पानी नहीं मिल पाएगा। उन्होंने रविवार और सोमवार की सुबह होने वाली जलापूर्ति के दौरान ही अपनी जरूरत का पानी स्टोर करने की अपील लोगों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed