फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water suply stop in mainpuri

मैनपुरी में छह मोहल्लों के छह हजार घरों में 15 दिन रहेगा पानी का संकट

Sun, 28 Feb 2021 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
water suply stop in mainpuri
राजा का किला के पास फटी लाइन को ठीक करता कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर में राजा का किला स्थित पानी की टंकी के पाइपों में पैकिंग लीकेज हो गई है। करीब 15 दिन तक यहां मरम्मत कार्य चलेगा। इसके चलते छह मोहल्लों के करीब सात हजार घरों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। नगर पालिका प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

राजा का किला स्थित अवर जलाशय के तीन पाइप लीकेज हो गए हैं। इसके कारण शहर के छह मोहल्लों के लोगों को पानी नहीं मिलेगा। नगर पालिका प्रशासन ने लोगों की समस्या के स्थाई निदान के लिए यहां काम शुरू करा दिया है। नगर पालिका जेई के अनुसार मरम्मत कार्य में करीब 15 दिन लगेंगे। इस बीच इन मोहल्लो में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। जेई के अनुसार टंकी के पाइप बदले जाने से शहर के मोहल्ला बागवान, मिश्राना, पुरोहिताना, चौथियाना, कटरा, सोतियाना की पानी सप्लाई बाधित रहेगी।
विज्ञापन

हैंडपंप भी हैं खराब
शहर के मोहल्ला पुरोहिताना, चौथियाना और बागवान में लगे 20 हैंडपंप खराब हैं। पानी की सप्लाई प्रभावित होने के बाद लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा होगा। नगर पालिका प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा था। नगर पालिका से शिकायत की तो टंकी के पाइपों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। हालांकि 15 दिन तक पानी का संकट रहेगा।

गुड्डू चौबे, चौथियाना
15 दिन तक पानी की सप्लाई नहीं मिलेगी। हैंडपंप भी खराब है। नगर पालिका को पहले से ही इस तरफ ध्यान देना चाहिए था।
दीपक कुमार, पुरोहिताना
टंकी की सप्लाई प्रभावित है, हैंडपंप खराब हैं ऐसे में 15 दिनों तक कैसे व्यवस्था होगी। नगर पालिका को मोहल्लों में सुबह पानी के टैंकर भिजवाने चाहिए।
नरेश शाक्य, बागवान
15 दिन तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। नगर पालिका को इसके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।
मोहन मिश्रा, मिश्राना
वर्जन
अवर जलाशय से जुड़े पाइपों की मरम्मत के चलते छह मोहल्लों में सप्लाई बाधित रहेगी। नगर पालिका का प्रयास रहेगा कि बीच-बीच में वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए पानी मुहैया कराया जाए। जिन इलाकों में पानी नहीं पहुंचेगा, वहां टैंकर की व्यवस्था की जाएगी। -पूरन सिंह, जेई जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed