{"_id":"5f95bc728ebc3e9be55bb8f8","slug":"water-problem-mainpuri-news-agr4652866136","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नहीं पहुंचा पांच हजार घरों में पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी नहीं पहुंचा पांच हजार घरों में पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर के श्मशान घाट रोड पर शुक्रवार को टूटी पानी की पाइपलाइन को दूसरे दिन रविवार को भी ठीक नहीं किया जा सका। इसके चलते शहर के विभिन्न मोहल्लों के पांच हजार घरों में लगातार दूसरे दिन पानी की सप्लाई प्रभावित रही। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को मदार दरवाजा से कलक्ट्रेट जाने वाले श्मशान घाट रोड पर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के दौरान शहर के मोहल्ला राजा का बाग, देवी रोड, कटरा, सौतियाना, मिश्राना और चौथियाना की पानी सप्लाई लाइन टूट गई थी। रविवार को नगर पालिका ने लाइन जुड़वाने के लिए प्रयास किए। देर शाम तक टूटी हुई लाइन को ठीक नहीं किया जा सका था। उम्मीद है कि सोमवार को ही लाइन को ठीक किया जा सकेगा।
बोले लोग
लगातार दूसरे दिन पानी की सप्लाई बाधित रही है। नगर पालिका की लापरवाही से लोग परेशान हैं।
नरेंद्र कुमार, देवी रोड
पीने का पानी लगातार दूसरे दिन नहीं मिल सका। जिससे पड़ोसी के यहां लगे हैंडपंप से पानी मांगना पड़ा।
अंशुल कुमार, मदारदरबाजा
नगर पालिका के कर्मचारी सही से कार्य नहीं कर रहे हैं। जिससे टूटी हुई लाइन दो दिन बाद भी ठीक नहीं हो सकी है।
आकाश राठौर, सौतियाना
नगर के मुखिया को नगर के लोगों की चिंता नहीं है। लोग दो दिन से पीने के पानी के लिए परेशाने हैं और चेयरमैन उनका हाल जानने तक नहीं पहुंचीं।
अंकुर कुमार, कटरा
जल्द ठीक होगी लाइन
लाइन को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। उम्मीद है कि देर रात तक लाइन को ठीक करा दिया जाएगा।
मनोरमा देवी चेयरमैन