फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water Problem in 40 area

चौथे दिन भी 40 क्षेत्रों के चार लाख लोगों को नहीं मिला पानी

Tue, 27 Jul 2021 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Water Problem in 40 area
आगरा। जीवनीमंडी, रतनपुरा, नया घेर, कोतवाली, मंटोला, कलक्ट्रेट, काजीपाड़ा, छीपीटोला, बिजलीघर, बालूगंज, काला महल, बेलनगंज, पथवारी, कचहरी घाट, पीपलमंडी, गुदड़ी मंसूर खां, घटिया आजम खां, फुलट्टी, हींग की मंडी, विजय नगर कॉलोनी, पीर कल्याणी समेत 40 इलाकों के चार लाख से ज्यादा लोग चौथे दिन भी पानी के लिए परेशान रहे। इन सभी इलाकों में पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। टैंकर न पहुंचने के लिए लोगों को पानी के लिए उन पड़ोसियों से मिन्नतें करनी पड़ीं, जिनके घर सबमर्सिबल पंप लगे हैं। पुराने शहर की तंग गलियों, कॉलोनी, बस्तियों में लगी टीटीएसपी की टंकियों से पानी भरने के लिए लोगों को 500 से 700 मीटर तक जाना पड़ा। जलकल विभाग के अधिकारियों ने टूटी लाइन की जगह नई लाइन बिछाकर बुधवार को पानी की आपूर्ति का दावा किया है।
विज्ञापन

बच्चे भी पहुंचे पानी भरने
जलकल विभाग की पाइपलाइन फटने के बाद चार दिन से संकट झेल रहे लोगों ने पानी की तलाश की तो कोई बस्ती के कोने पर लगे सबमर्सिबल पंप तो कोई एक किमी दूर अपने परिचित के घर पर पानी भरने के लिए पहुंचा। किसी ने रिक्शे पर बाल्टियों को रखकर पानी भरने में ढोया तो कोई ठेल पर ही पानी लेने पहुंचा। रतनपुरा, नया घेर, लंगड़े की चौकी, विजय नगर, जीवनी मंडी, बेलनगंज, यमुना किनारा, छत्ता, पीपलमंडी, कालामहल, रावतपाड़ा, दरेसी, किनारी बाजार, हॉस्पिटल रोड, घटिया आजम खां क्षेत्र में छोटे-छोटे बच्चे भी पानी भरने के लिए सबमर्सिबल पंपों पर पहुंचे। महिलाएं बर्तनों को लेकर एक साथ पानी भरने के लिए पहुंचीं।
विज्ञापन

नहा सके न भोले का जलाभिषेक किया
सावन का पहला सोमवार था तो चार बाल्टियां पानी पड़ोसी ने मांगने पर मुश्किल से दी हैं। गली में ज्यादातर लोग न तो खुद नहाए न मंदिर जा सके। टैंकर से भी पानी नहीं मिला। ऐसी गर्मी में पानी भरने जाना किसी सजा से कम नहीं है। - सुषमा वर्मा, रतनपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी से मिन्नतें करनी पड़ीं
बच्चों के साथ पानी भरने जाना पड़ा। घर के काम, किचन और पीने के लिए तो पानी चाहिए, जिसके लिए पड़ोसी से मिन्नतें करनी पड़ी। अधिकारी कोई वैकल्पिक इंतजाम तो करते। एक लीकेज में इतना समय तो नहीं लगता। लोगों की परेशानी देखें। - प्रीती कुशवाह, लंगड़े की चौकी
700 मीटर दूर से ला रहे पानी
घर से सबमर्सिबल पंप 700 मीटर दूर है, लेकिन बच्चों के साथ पानी भरने जा रहे हैं। वाटर प्लांट वाले भी पानी के कैंपर नहीं दे रहे। तीन दिन से उनके पास भी पानी नहीं है, बस एक या दो कैंपर ही भरकर दे रहे हैं। - राजकुमारी, नया घेर
नहीं भेजे कैंपर
क्षेत्र में हैंडपंप सूखे पड़े हैं। गरीब लोगों के पास सबमर्सिबल पंप लगाने के पैसे नहीं है। जलकल विभाग ने टैंकर भी नहीं भेजे। लोग तीन दिन से पानी के लिए परेशान हैं। पानी का कैंपर भी महंगा कर दिया है। - बंटी माहौर, पार्षद, राजनगर

एक सबमर्सिबल, 100 परिवार
3 से 4 फुट चौड़ी सकरी गलियों में पानी का टैंकर कैसे पहुंच पाएगा। लोग बाहर मेन रोड तक जब तक आते हैं, तब तक टैंकर का पानी खत्म हो जाता है। पूरी गली में एक सबमर्सिबल पंप है और पानी भरने वाले 100 परिवार। कोई दे भी तो कैसे दे। - रवि बिहारी माथुर, पार्षद, पीपलमंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed