{"_id":"61a3e6205bc651219c0d9cc2","slug":"water-problem-in-2-days-agra-news-agr5161797196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन आधे शहर को नहीं मिल सकेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन आधे शहर को नहीं मिल सकेगा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। मंगलवार सुबह से बुधवार रात तक पूरे 2 दिन आधे शहर की जलापूर्ति ठप रहेगी। जीवनीमंडी वाटरवर्क्स से ताजगंज के लिए बिछाई जा रही 143 करोड़ रुपये लागत की 1200 मिमी व्यास की पाइपलाइन में आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी कनेक्शन का काम करने वाली है। इस वजह से 2 दिन तक आधे शहर के लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ेगा। जलकल विभाग ने लोगों से सोमवार को पानी भरकर रख लेने की अपील की है।
ताजगंज, कोतवाली, रकाबगंज, जीवनी मंडी, यमुनापार, बल्केश्वर, कमला नगर, विजय नगर, काला महल और मुगल रोड समेत जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से पोषित क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से 48 घंटे तक आधे शहर में जलापूर्ति नहीं होगी। बृहस्पतिवार की सुबह ही जलापूर्ति शुरू हो पाएगी। इन दो दिनों में जीवनीमंडी वाटरवर्क्स परिसर में जलाशय से 1,200 एमएम की पाइपलाइन को जोड़ने का काम किया जाएगा।
स्मार्ट सिटी के तहत ताजगंज के लिए जीवनीमंडी रोड, यमुना किनारा रोड, शाहजहां गार्डन से पुरानी मंडी तिराहा, पुरानी मंडी से फतेहाबाद रोड तक पाइपलाइन बिछ चुकी है। अब इस लाइन को वाटरवर्क्स के 100 एमएलडी प्लांट के जलाशय से जोड़ा जाएगा। जल संस्थान महाप्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को पानी नही आएगा। टैंकर से जलापूर्ति कराई जाएगी।