{"_id":"6165fad78ebc3e6c321176d3","slug":"water-proble-to-3-days-agra-news-agr511256711","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से नहीं मिला पानी, महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से नहीं मिला पानी, महिलाओं का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। केबल डालने के लिए की गई खोदाई में टूटी पाइपलाइन के कारण लगातार तीसरे दिन भी राजनगर में पानी नहीं पहुंचा। इस पर राजनगर की महिलाओं ने मंगलवार दोपहर में टोरंट पावर के खिलाफ प्रदर्शन किया और लाइन की मरम्मत की मांग की। इस दौरान खोदाई करने वाले ठेकेदार और महिलाओं के बीच इस मामले में जमकर तकरार हुई। महिलाओं का आरोप है कि ठेकेदार और उसके कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की।
राजनगर में पानी की दो लाइनें शनिवार-रविवार की रात खोदाई में टूट गईं, जिनमें से 10 इंच की लाइन की मरम्मत सोमवार शाम को कर दी गई, जबकि मंगलवार दोपहर तक 6 इंच की लाइन दुरुस्त नहीं हो सकी। तीन दिन से पानी नहीं मिलने पर महिलाओं ने नारेबाजी और प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय महिलाओं नीलम, शिवानी, रेखा के मुताबिक नवरात्र में व्रती महिलाओं को अशोक नगर से पानी लाना पड़ रहा है।
तीन दिन में भी नहीं जोड़ पाए लाइन
लापरवाही से खोदाई करने पर पानी की लाइन तोड़ दी गई, जो तीन दिन में भी नहीं जोड़ पाए हैं। नवरात्र में हजारों लोग पानी के लिए परेशान हैं, जबकि कंपनी पर कोई असर नहीं हैं। मानकों को दरकिनार कर की गई खोदाई और लाइन तोड़ने पर जुर्माना लिया जाना चाहिए। - बंटी माहौर, पार्षद
विज्ञापन
व्रत में लाना पड़ रहा है पानी
तीन दिन से पानी नहीं आया। व्रत होने के कारण कमजोरी है, लेकिन कोठी मीना बाजार के पास से पानी लाना पड़ा है। जिन्होंने पानी की लाइन तोड़ी है, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। - रेखा, राजनगर
कर्मचारियों ने की अभद्रता
ठेकेदार के कर्मचारी लाइन जोड़ने में लापरवाही कर रहे हैं। तीन दिन से लाइनें नहीं जोड़ पाए हैं। हम लोग परेशान हैं, पर हमीं से झगड़ा करने पर उतारू हैं। मरम्मत जल्दी करने की कहने पर हमसे अभद्रता की। - नीलम, राजनगर