फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water pipeline burst, water did not reach 250 houses

Agra News: पानी की पाइप लाइन फटी ढाई सौ घरों में नहीं पहुंचा पानी

Sat, 15 Apr 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 15 Apr 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Water pipeline burst, water did not reach 250 houses
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला छपट्टी में पिछले दो दिनों से पानी की लाइन फटी चल रही है। जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। मोहल्ले के 250 घरों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंच रही है। गर्मी के मौमस में लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला छपट्टी में दो दिन पहले मुख्य गली में पानी की लाइन फट गई जिससे मोहल्ला छपट्टी में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई। शुक्रवार और शनिवार को लोगों को पीने के लिए भी पानी नहीं मिल सका। पानी की सप्लाई आती है तो हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। मोहल्ला निवासी जमील अहमद का कहना था कि नगर पालिका प्रशासन को शुक्रवार को ही पानी की लाइन फटने की जानकारी दे दी गई थी लेकिन दो दिन बाद भी लाइन को ठीक नहीं कराया गया।
विज्ञापन

दिनेश चंद्र का कहना था कि पाइप लाइन फटी हुई है। घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। गली में पानी की बर्बादी हो रही है। हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। गर्मी के मौसम में लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। 200 से 300 मीटर दूर स्थित हैंडपंपों से लोगों को पानी भरकर लाना पड़ रहा है। छपट्टी निवासी श्याम गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, अंशू आदि ने पाइप लाइन ठीक कराने की मांग नगर पालिका प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed