फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water pipeline broken in Agra

आगरा में मुसीबत: जीवनी मंडी पर टूटी पाइपलाइन, आज भी आधे शहर को नहीं मिल सकेगा पानी

Sat, 24 Jul 2021 08:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Jul 2021 08:09 AM IST
सार

आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा जीवनी मंडी से बिछाई जा रही 1200 एमएम पाइपलाइन के नीचे से निकल रही जलकल विभाग की 28 इंच की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे जुड़े आधे शहर में पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। इसके चलते शनिवार शाम तक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Water pipeline broken in Agra
टैंकरों से पानी भरते लोग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जीवनी मंडी वाटरवर्क्स के गेट पर शुक्रवार शाम को पानी की 28 इंच की पाइपलाइन टूट गई। इस वजह से इससे जुड़े काला महल, जीवनी मंडी, बेलनगंज, पीपलमंडी, कोतवाली, काजीपाड़ा, मंटोला, बालूगंज सहित आधे शहर की शुक्रवार शाम को जलापूर्ति ठप रही। वहीं शनिवार को भी पानी की आपूर्ति नहीं हो पाएगी।  

विज्ञापन


जलकल अधिकारियों के मुताबिक टूटी पाइपलाइन आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा जीवनी मंडी से बिछाई जा रही 1200 एमएम पाइपलाइन के नीचे है, इस कारण पाइपलाइन की मरम्मत का काम मुश्किल हो गया है। इसके शनिवार शाम तक पूरा करने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से ताजगंज जोनल पंपिंग स्टेशन तक आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी 1200 एमएम की पाइपलाइन बिछा रही है। वाटरवर्क्स के गेट पर जलकल विभाग की 28 इंच की पाइपलाइन के ऊपर स्मार्ट सिटी की लाइन निकाली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Water pipeline broken in Agra
खोदाई के दौरान पाइपलाइन टूटी - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को इस पाइपलाइन के टूटने के बाद मरम्मत का काम मुश्किल हो गया है। जलकल विभाग की टीम मरम्मत के लिए जेसीबी का इस्तेमाल नहीं कर पा रही है। जेसीबी से अन्य पाइपलाइनों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा है। वहीं लाइन टूटने के कारण हजारों लीटर गंगाजल बर्बाद हो गया। इसे रोकने के लिए वाटरवर्क्स के वॉल्व बंद कर दिए गए। इससे शुक्रवार शाम को सप्लाई नहीं हो पाई।

गर्मी और उमस में पानी के लिए लोग परेशान
28 इंच की पाइपलाइन टूटने से कोतवाली, मंटोला, कलक्ट्रेट, काजीपाड़ा, छीपीटोला, बिजलीघर, बालूगंज, काला महल, जीवनी मंडी, बेलनगंज, पथवारी, कचहरी घाट, पीपलमंडी, गुदड़ी मंसूर खां, घटिया आजम खां, फुलट्टी, हींग की मंडी, विजय नगर कॉलोनी, पीर कल्याणी सहित बड़े इलाके को शुक्रवार शाम को पानी नहीं मिला। भीषण गर्मी में सप्लाई न होने पर लोगों ने जलकल अधिकारियों, पार्षदों से पूछा तो पता चला कि पाइपलाइन टूट गई। शनिवार को भी यहां पानी का संकट रहेगा। 

आज शाम तक ठीक करने का प्रयास
हमारी 28 इंच की लाइन टूट जाने के कारण सप्लाई बंद की गई है। शनिवार दोपहर तक सप्लाई बंद रह सकती है। पूरा प्रयास है कि शनिवार शाम को सप्लाई शुरू कर दी जाए। स्मार्ट सिटी की पाइपलाइन ऊपर बिछी होने के कारण मरम्मत में देरी और कठिनाई हो रही है। - एस के श्रीवास्तव, सचिव, जलकल विभाग

मानक के अनुसार छोड़ी दूरी
जलकल विभाग की लाइन को स्मार्ट सिटी की पाइपलाइन क्रॉस कर रही है। हर जगह ऐसा होता है। स्मार्ट सिटी ने जीवनी मंडी रोड पर ही कई सीवर लाइन, नालों, पानी की लाइनों को क्रॉस किया है। कॉलम खड़े करके  पाइप बिछाए हैं। दोनों लाइनों में मानक के मुताबिक दूरी भी छोड़ी है। - आरके सिंह, नोडल अधिकारी, आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed