फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   WATER PIPE LINE BROKEN, WATER CRISIS

शहर के पांच हजार घरों में नहीं मिल सका सोमवार को पानी

Tue, 08 Mar 2022 12:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
WATER PIPE LINE BROKEN, WATER CRISIS
07एमएनपी-17-शहर के मोहल्ला छपट्टी में टूटी पाइप लाइन को ठीक करते कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर में नगर पालिका की बिना जानकारी के गैस लाइन और निजी कंपनियों द्वारा टेलीफोन लाइन बिछाए जाने का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते आए दिन शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। शहर के मोहल्ला छपट्टी में पानी की लाइन टूटने के कारण सोमवार को नगर पालिका क्षेत्र के पांच हजार घरों में पानी की आपूर्ति नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला छपट्टी में एक निजी कंपनी द्वारा नगर पालिका को जानकारी दिए बिना टेलीफोन लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। रविवार की शाम लाइन बिछाते समय यहां एक स्थान पर पानी की लाइन टूट गई थी। अभी एक स्थान की लाइन की मरम्मत हो नहीं पाती कि सोमवार को लाइन बिछा रही कंपनी के कर्मचारियों ने मोहल्ला छपट्टी में पानी की लाइन तोड़ दी। इससे मोहल्ला छपट्टी के अलावा खरगजीत नगर, वंशीगोहरा, अंबेडकर कॉलोनी, सरावग्यान, लेनगंज, कचहरी रोड क्षेत्र के लगभग पांच हजार घरों की पानी की आपूर्ति रविवार की शाम के साथ ही सोमवार को भी बाधित रही। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। नगर पालिका के लिए शहर में गैस और टेलीफोन की लाइन बिछाए जाने वाली कंपनियां सिरदर्द बन रही हैं। आए दिन कहीं न कहीं लाइन टूटती है, जिससे लोग परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

15 दिन में पांचवीं बार शहर में आई पानी की दिक्कत
नगर पालिका के जलकल विभाग प्रभारी वरुण मिश्रा बताते हैं कि शहर में नगर पालिका को जानकारी दिए बिना कुछ टेलीफोन कंपनियां लाइन बिछाने का कार्य कर रही हैं। गैस लाइन भी नगर पालिका की अनुमति के बिना बिछाई जा रही है। पिछले 15 दिनों में पांच स्थानों पर लाइन टूट चुकी है। इनमें देवी रोड पर, राजा का बाग, मदार दरबाजा, राधारमन रोड और कचहरी रोड शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन से पानी की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इससे परेशानी उठानी पड़ रही है। 200 से 300 मीटर दूर स्थित हैंडपंपों से पानी लाना पड़ रहा है।
- ज्ञानेंद्र कुमार, छपट्टी
जो भी संस्था लाइन बिछा रहीं हैं उन्हें पहले नगर पालिका से नक्शा लेना चाहिए कि पानी की लाइन किस साइड है, जिससे कि दिक्कतें न आएं। दो दिन से मोहल्ले में पानी की दिक्कतें हैं।
- नरेंद्र कुमार, अंबेडकर कॉलोनी
मोहल्ले में रविवार की शाम से पानी नहीं आया है। पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। 150 से 200 मीटर दूरी से पानी की हैंडपंप से आपूर्ति करनी पड़ रही है।
- अजीत कुमार, खरगजीत नगर
जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। कोई भी कंपनी बिना अनुमति और नक्शे के कार्य न करे, जिससे कि पानी की लाइन बाधित होने से बच सके। दो दिन से पानी की मोहल्ले में किल्लत है।

- बंटी कुमार, वंशीगोहरा
शहर में कुछ लोग मनमानी से लाइन बिछा रहे हैं। इससे पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई। पानी की लाइन ठीक कराने में दो दिन लग सकते हैं।
- वरुण मिश्रा, प्रभारी जलकल विभाग नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed