{"_id":"62176b54924ed450245c4f07","slug":"water-logging-in-the-houses-due-to-leakage-of-pipeline-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में पाइप लाइन फटी: मुगल पुलिया के नीचे घरों में घुटनों तक भरा पानी, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में पाइप लाइन फटी: मुगल पुलिया के नीचे घरों में घुटनों तक भरा पानी, लोग हुए परेशान
Thu, 24 Feb 2022 04:56 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 24 Feb 2022 04:56 PM IST
सार
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में मुगल पुलिया के समीप बुधवार रात को कई घरों में पानी भर गया। जब लोग जागे तो घरों में पानी भरा देख दंग रह गए। स्थिति यह थी कि कई घरों में घुटनों तक पानी भरा गया था।
विज्ञापन
घरों में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद रोड पर होटल ताजव्यू के सामने आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी 1200 एमएम व्यास की पाइप लाइन बिछा रही है। बुधवार रात पाइप लाइन बिछाने के बाद जब मिट्टी डालने का काम किया जा रहा था, तब जेसीबी से यहां से निकली पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
रात में जोनल पंपिंग स्टेशन को पानी की सप्लाई शुरू हुई तो क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से पानी बहकर गलियों, मोहल्लों में पहुंच गया। गोबर चौकी बस्ती के घरों के अंदर घुटनों तक पानी भर गया। यहां सड़कों और घरों के अंदर पानी भरा तो रात 3 बजे सप्लाई बंद कराई गई। बृहस्पतिवार पूरे दिन मरम्मत के बाद शाम को सप्लाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
जेसीबी के कारण क्षतिग्रस्त हुई थी पाइपलाइन
जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से ताजगंज जोनल पंपिंग स्टेशन तक 130 करोड़ रुपये की लागत से आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी डेढ़ साल से पानी की 1200 एमएम व्यास की पाइप लाइन बिछा रही है। ताजव्यू होटल, फतेहाबाद रोड पर लाइन बिछाने के बाद यहां मुगल पुलिया की ओर से जा रही पुरानी पाइप लाइन जेसीबी के कारण क्षतिग्रस्त हो र्गई।
विज्ञापन
Trending Videos
इससे रात में जेानल पंपिंग स्टेशनों के लिए की गई सप्लाई से पानी सड़कों, गलियों और घरों में भर गया। मुगल पुलिया के नीचे गोबरचौकी में घर सड़क से नीचे हैं, ऐसे में पानी कमरों में भर गया तो रात में लोग परेशान हो उठे। सोफा, कपड़े, गद्दे समेत जरूरी सामान भीग गया। सुबह गोबरचौकी के लोगो को घर के अंदर भरा पानी निकालने में मशक्कत करनी पड़ी।
आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी के पीएमसी लीर आनंद मेनन ने बताया कि बुधवार रात मिट्टी भरते समय जेसीबी से पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसकी मरम्मत का काम सुबह शुरू करा दिया गया था। पूरे दिन डी-वाटरिंग के बाद पाइप लाइन शाम को जोड़ दी गई है। अब जलापूर्ति भी शुरू कर दी गई है।
गोबर चौकी निवासी नेहा बाथम ने कहा कि सड़क ऊंची है, जबकि घर नीचे हैं। पूरे दिन पानी निकाला, पर पीने का पानी नहीं मिल पाया। किचन का सामान और बाक्स में रखा सामान खराब हो गया है। जिसकी लापरवाही से पाइप क्षतिग्रस्त हुआ है, उससे वसूली की जानी चाहिए।
आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी के पीएमसी लीर आनंद मेनन ने बताया कि बुधवार रात मिट्टी भरते समय जेसीबी से पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसकी मरम्मत का काम सुबह शुरू करा दिया गया था। पूरे दिन डी-वाटरिंग के बाद पाइप लाइन शाम को जोड़ दी गई है। अब जलापूर्ति भी शुरू कर दी गई है।
लोग बोले- ये लापरवाही है
गोबर चौकी निवासी प्रदीप राठौर ने बताया कि रात में बच्चे टॉयलेट के लिए जागे तो देखा घर में पानी भर गया। नीचे रखा सारा सामान भीगकर खराब हो गया। सुबह से दोपहर तक पानी निकालने में लगे रहे। ये लापरवाही है, जिसके बुरे परिणाम हमें झेलने पड़े।गोबर चौकी निवासी नेहा बाथम ने कहा कि सड़क ऊंची है, जबकि घर नीचे हैं। पूरे दिन पानी निकाला, पर पीने का पानी नहीं मिल पाया। किचन का सामान और बाक्स में रखा सामान खराब हो गया है। जिसकी लापरवाही से पाइप क्षतिग्रस्त हुआ है, उससे वसूली की जानी चाहिए।