फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water

जल संस्थान में आठ करोड़ के टेंडरों में ‘खेल’!

Tue, 02 Feb 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 02 Feb 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
water
जल संस्थान महाप्रबंधक की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। जलकर और विकास शुल्क में घोटाले उजागर होने के बाद अब पार्षदों ने टेंडर में हुए ‘खेल’ को उजागर किया है। उन्होंने शहर के पेयजल एवं सीवरेज की समस्याओं के निस्तारण के लिए आठ करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर चहेते ठेकेदारों को देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

पार्षद हेमंत प्रजापति के नेतृत्व में पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को कमिश्नर प्रदीप भटनागर से मिला। इनका आरोप था कि जल संस्थान महाप्रबंधक द्वारा नियमों को ताक पर रखकर टेंडर आवंटित किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि आगरा में होने वाले टेंडर के विज्ञापन अलीगढ़ में छपवाए गए। ताकि स्थानीय ठेकेदारों को इसकी जानकारी न हो सके और महाप्रबंधक अपने चहेते ठेकेदारों को टेंडर आवंटित कर दें। जबकि 22वें अधिवेशन की बैठक में महापौर और नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक को निर्देशित किया था कि सभी निविदाओं का प्रकाशन नियमानुसार समाचारों पत्रों में प्रकाशित कराएं। साथ ही पार्षदों ने ठेकेदारों के पंजीकरण में भी हेराफेरी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि कुछ ठेकेदारों के आवेदन अनुभव, टर्नओवर आदि कारण बताते हुए निरस्त कर दिए गए। जबकि जल संस्थान द्वारा उन फर्मों से कई वर्षों से कार्य कराए जा रहे हैं एवं लाखों-करोड़ों रुपये का भुगतान भी किया गया। इसके बावजूद इनका पंजीकरण नहीं किया गया। पार्षदों ने ऐसी ही तमाम गड़बड़ियों के संबंध में कमिश्नर को साक्ष्य प्रस्तुत किए। कमिश्नर ने पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में राहुल चतुर्वेदी, रवि माथुर, प्रेमा वर्मा, मोहन सिंह लोधी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


महापौर करेंगे टेंडर निरस्त
पार्षद प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन की एक प्रति महापौर इंद्रजीत सिंह आर्य को भी सौंपी। साथ ही उन्होंने 30 जनवरी को जल संस्थान में हुए टेंडरों में भी हेरफेर होने का अंदेशा जताया। इस पर महापौर ने इस टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करने के लिए आदेश जारी करने का आश्वासन दिया है। उनका कहना है कि नगर आयुक्त और महाप्रबंधक को मंगलवार को पत्र लिखकर टेंडर प्रक्रिया निरस्त करने के बारे में आदेशित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed