फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water flow demand in budi ganga

बूढ़ी गंगा में जलधारा लाने के लिए किए जाएं कार्य

Mon, 18 Apr 2022 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
water flow demand in budi ganga
कासगंज प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से बूढी गंगा एवं गंगा पर बांध बनाने की मांग रख? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप लखनऊ में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान बूढ़ी गंगा में जलधारा लाने और गंगा नदी पर रिकैरा व घरौना में कच्चा बांध बनाए जाने की मांग रखी।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि बूढ़ी गंगा कासगंज, अमांपुर, पटियाली होते हुए फर्रुखाबाद तक जाती है। पिछले कार्यकाल में सरकार ने बूढ़ी गंगा की सफाई का कार्य भी कराया था, लेकिन अभी तक इसमें पानी नहीं आ सका है। इससे किसानों को काफी दिक्कतें रहती हैं। उनको सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। यदि बूढ़ी गंगा में पानी आ जाए तो किसानों को राहत मिल सकती है। इसके साथ ही उन्होंने गंगा नदी पर रिकैरा और घरौना में कच्चे बांध बनवाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में गंगा बढ़े पैमाने पर कटान कर रही है, जिससे इन गांवों के अलावा आसपास के गांव पर खतरा मंडरा रहा है। यदि इन दोनों गांव में बांध बन जाएंगे तो क्षेत्र के लोगों को गंगा से होने वाले कटान से काफी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed