फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water floating problem

संसारपुर की कहानी

Sun, 24 Nov 2019 10:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
water floating problem
24एमएनपी-08-वार्ड नंबर पांच संसारपुर में एक स्थान पर जलभराव - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर के वार्ड संख्या पांच संसारपुर के लोगों के साथ नगर पालिका प्रशासन सौतेला व्यवहार कर रहा है। वर्ष 2016 में नगर पालिका में शामिल हुए इस वार्ड की पहचान ही गंदे पानी वाले वार्ड के नाम से होने लगी है।
विज्ञापन

संसारपुर सहित पांच गांवों को वार्ड संख्या पांच में वर्ष 2016 में शामिल किया गया था। तब यहां के लोगों को उम्मीद थी कि अब नगर पालिका में शामिल होने के बाद उनके इलाके के हालात भी सुधर जाएंगे। लेकिन तीन साल बाद भी हालात जस के तस हैं। आलम यह है कि संसारपुर में एक कॉलेज के पास ही गंदगी जमा है। इसे महीनों से नहीं उठाया गया। इसके अलावा इस वार्ड में करीब 21 स्थानों पर गंदा पानी भरा है। इस संबंध में नगर पालिका से कई बार गुहार लगाई गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। हालात यह हैं कि यहां नाले की सफाई न होने के कारण गंदा पानी पक्की गलियों में भर गया है। इससे लोगों को बीमारियां फैलने का डर भी बना है।
विज्ञापन

शहर में इस वर्ष सर्वाधिक डेंगू के मरीज संसारपुर में ही मिले। यहां बुखार और डेंगू से 14 लोगों की मौत गो चुकी है। वहीं 50 लोग डेंगू की चपेट में आने से बीमार हो चुके हैं। इसके अलावा 100 लोग अन्य बुखार से पीड़ित रहे। अभी भी गांव में 15 से 20 लोग बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये गांव हैं वार्ड में शामिल
-संसारपुर
-सेवारामपुर
-गढिय़ा
-नगला कबर
-16 हजार की आबादी है वार्ड नंबर पांच संसारपुर की
- छह हजार मतदाता चुनाव प्रक्रिया में करते हैं प्रतिभाग
-21 स्थानों पर गंद जलभराव से लोग हैं परेशान
---
कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। गंदा पानी भरा होने के कारण यहां बीमारियां फैल रही हैं।
योगेंद्र दीक्षित
पक्की सड़कों पर भर गया पानी
नाले की सफाई न होने के कारण गंदा पानी पक्की सड़कों पर भर रहा है। नगर पालिका प्रशासन को इसकी निकासी की व्यवस्था करनी चाहिए।
गोलू यादव
कई जगह फैली है गंदगी
वार्ड में कई जगह गंदगी फैली हुई है। जिस तरफ नगर पालिका प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। नगर पालिका प्रशासन को गंदगी से निजात दिलानी चाहिए।
मयंक पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed