फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water filled inside the homeopathy clinic after rain

Agra : बारिश हुई तो होम्योपैथी क्लीनिक के अंदर भर गया पानी, भींग गईं दवाएं

Tue, 26 Jul 2022 03:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Jul 2022 03:36 PM IST
सार

बारिश हुई तो जिला अस्पताल स्थित होम्योपैथी क्लीनिक के अंदर भी पानी टपकने लगा। नजारा ऐसा था कि मानो होम्योपैथी क्लीनिक के अंदर बारिश हो रही है। पानी की वजह से दवाएं भींग गईं। ये देख तत्काल ही वहां मौजूद स्टाफ दवाओं को बाहर निकालने में जुट गए। इसके बाद भी काफी दवाएं खराब हो गईं।

विज्ञापन
water filled inside the homeopathy clinic after rain
होम्योपैथी क्लीनिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जिला अस्पताल स्थित होम्योपैथी क्लीनिक की छत टपकने से कक्ष में पानी भर गया। इससे दवाएं भीग गईं। स्टाफ ने दवाओं को बाहर निकाला। इमारत जर्जर हो गई है, इसमें दरार भी पड़ गई हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार को जिला अस्पताल में नई इमारत के पास बने होम्योपैथी क्लीनिक पर बारिश के कारण छत से पानी टपकने से चिकित्सक का चैंबर और ओपीडी कक्ष में पानी भर गया। यहां पर रखीं दवाएं, फर्नीचर और रिकॉर्ड भी गीले हो गए। यहां पर सेवाएं दे रहे वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह यादव ने बताया कि दवाएं और रिकॉर्ड भी भीग गए हैं, इसको सुरक्षित स्थान पर रखवाया जा रहा है।

विज्ञापन

नई इमारत में शिफ्ट करने का दिया निर्देश 

प्रमुख अधीक्षक डॉ. अशोक अग्रवाल ने बताया कि नई ओपीडी में होम्योपैथी क्लीनिक संचालित करने के लिए कह चुके हैं, ये शिफ्ट नहीं हो रहे। इस क्लीनिक के कारण साइड बैक नहीं मिलने से नई ओपीडी इमारत को अग्निशमन विभाग से मंजूरी भी नहीं मिल रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय उच्च अधिकारियों के नहीं मिले निर्देश

जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. प्रभात कुलश्रेष्ठ ने बताया कि होम्योपैथिक क्लीनिक की दीवार पर नई इमारत के पिलर लगे हैं और पाइप लाइन लगाई है, जिससे सामान्य दिनों में लीकेज रहती है। अगर हमारे विभागीय अधिकारी क्लीनिक स्थानांतरण के लिए निर्देशित करेंगे तो हम तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed