फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water filled in Lalkuan yard, Kashipur-Kasganj passenger stuck

लालकुआं यार्ड में भरा पानी, फंसी रही काशीपुर-कासगंज पैसेंजर

Sun, 29 Aug 2021 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Water filled in Lalkuan yard, Kashipur-Kasganj passenger stuck
कासगंज। शुक्रवार की रात लालकुआं क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश का असर कासगंज की रेल यात्रा पर भी पड़ा। काशीपुर से चलकर कासगंज आने वाली विश्ेाष पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर ही फंसी रही। पानी निकलने के बाद तकनीकि टीम की हरीझंडी मिलने पर ट्रेन दो घंटे की देरी से कासगंज की ओर रवाना हुई। ट्रेन के देरी से आने पर वापसी यात्रा भी लगभग 2 घंटे से अधिक प्रभावित रही।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात लालकुआं में तेज बारिश हुई। इससे लालकुआं यार्ड और ट्रैक पानी से भर गया। इससे ट्रेन को यार्ड से पहले ही रोक दिया गया। लगभग डेढ़ घंटे बाद ट्रैक से पानी निकला। फिर रेलवे की तकनीकि टीम पहुंची और निरीक्षण के बाद ट्रेन संख्या 05335 को कासगंज की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन

सुबह 5:40 बजे चलकर करीब 12:40 बजे कासगंज पहुंचने वाली यह ट्रेन करीब दो घंटे लेट रही। दोपहर 2:40 बजे यह ट्रेन कासगंज जंक्शन स्टेशन पर पहुंची। क्योंकि यही ट्रेन वापसी यात्रा में कासगंज से चलकर काशीपुर जाती है। इसलिए वापसी यात्रा पर भी इतना ही प्रभाव पड़ा। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लालकुआं यार्ड में पानी भर जाने से ट्रेन प्रभावित हुई। जबकि ट्रैक से पानी नहीं निकलता है और तकनीकि टीम निरीक्षण नहीं कर लेती तब तक ट्रेन चलाना असुरक्षित है। इसलिए यह ट्रेन देरी से पहुंची- राजेंद्र सिंह, पीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed